Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हॉरर फिल्म 'इनसिडियस : द रेड डोर' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें हॉरर फिल्म 'इनसिडियस : द रेड डोर' का ट्रेलर हुआ रिलीज

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (16:06 IST)
हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'इनसिडियस : द रेड डोर' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 'इनसिडियस : द रेड डोर, हॉरर फ्रैंचाइज़ी के मूल कलाकार लैम्बर्ट परिवार की भयानक गाथा के अंतिम अध्याय के साथ लौटेगा, जो अपने अतीत के पन्नों का राज ढूंढ़ने की कोशिश करती है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

 
ट्रेलर में दिखाया गया है कि राक्षसों को फिर से शांत करने के लिए जोश (पैट्रिक विल्सन) और एक कॉलेज-आयु वाले डाल्टन (टाइ सिम्पकिंस) और डाल्टन (टाइ सिम्पकिंस) को अपने परिवार के अंधेरे अतीत और अधिक भयानक क्षेत्रों का सामना करते हुए पहले से कहीं अधिक गहराई तक जाना होगा। जो लाल दरवाजे के पीछे छिपा है।
 
इनसिडियस के लीड एक्टर पैट्रिक विल्सन, टाइ सिम्पकिंस, रोज़ बायरन और एंड्रयू एस्टोर के साथ वापस आ गए हैं। इसमें सिंक्लेयर डेनियल और हियाम अब्बास भी हैं। फिल्म जेसन ब्लम, ओरेन पेली, जेम्स वान और लेह व्हेननेल द्वारा निर्मित है। पटकथा स्कॉट टेम्स द्वारा लेह व्हेननेल की एक कहानी से लिखी गई है, जो लेह व्हेननेल द्वारा बनाए गए पात्रों पर आधारित है।
 
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया 'इंसिडियस : द रेड डोर' को विशेष रूप से 7 जुलाई, 2023 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज करेगा। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फेक न्यूज मामले में आराध्या बच्चन की याचिका पर कोर्ट ने सुनाया फैसला, गूगल को दिया यह निर्देश