Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तलाक के बाद हनी सिंह को फिर हुआ प्यार, इस मशहूर मॉडल संग जुड़ रहा नाम

हमें फॉलो करें तलाक के बाद हनी सिंह को फिर हुआ प्यार, इस मशहूर मॉडल संग जुड़ रहा नाम

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (11:14 IST)
बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हनी सिंह ने हाल ही में अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक लिया है। अब खबर आ रही है कि हनी सिंह को एक बार फिर प्यार हो गया है। 

 
खबरों के अनुसार हनी सिंह मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस टीना थडानी को डेट कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में लड़की का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा था, लेकिन हनी सिंह ने उस लड़की का हाथ पकड़ा हुआ था। 
 
इस तस्वीर के साथ हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'ये सब हमारे बारे में है। मी एंड यू!! मेरा गाना टुगेदर फॉरएवर अब आउट हो गया है। अपने प्रियजनों के साथ रील बनाएं।'
 
गौरतलब है कि हनी सिंह ने अपने बचपन के प्यार शालिनी तलवार से 23 जनवरी 2011 को शादी की थी। हालांकि, उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों अगस्त 2022 में अलग हो गए। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिवाली के लंबे वीकेंड पर प्राइम वीडियो के ये 5 शो से हो सकता है जोरदार मनोरंजन