हाउसफुल 4 में नहीं होंगी जैकलीन!

Webdunia
हाउसफुल 3 अपने पहले दोनों भागों जितनी सफल नहीं रही। इसके बावजूद इस सीरिज का चौथा भाग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

पिं क की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें 
'हाउसफुल 4' का निर्देशन एक बार फिर साजिद खान द्वारा किए जाने की चर्चा है। साजिद खान ने पहले दो भाग निर्देशित किए थे जबकि तीसरा भाग साजिद फरहाद ने निर्देशित किया था। 
दूसरे भाग के बाद साजिद खान और साजिद नाडियाडवाला के बीच संबंध बिगड़ गए थे, लिहाजा तीसरे भाग के निर्देशन की जवाबदारी उनको नहीं सौंपी। इसी बीच साजिद खान ने 'हमशकल्स' और 'हिम्मतवाला' बनाई दोनों ही फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं। 
 
हाउसफुल 4 में जहां साजिद खान का आगमन हो रहा है वहीं जैकलीन फर्नांडिस की बिदाई हो रही है। हाउसफुल में जैकलीन ने एक गाना किया था तो दूसरी ओर हाउसफुल 2 और हाउसफुल 3 में उन्हें हीरोइन बनने का अवसर मिला, लेकिन हाउसफुल 4 से जैकलीन की छुट्टी हो सकती हैं। 
 
सूत्रों का कहना है कि साजिद खान ने शर्त रख दी है कि वे हाउसफुल 4 का निर्देशन तभी करेंगे जब जैकलीन को इसका हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। गौरतलब है कि साजिद और जैकलीन का नाम जुड़ चुका है। बाद में दोनों अलग हो गए। जैकलीन तो सारी बात भूल गई, लेकिन साजिद खान नहीं भूल पाए। शायद इसीलिए वे जैकलीन को हाउसफुल सीरिज से बाहर करने पर आमादा है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख