शेफाली जरीवाला अपने पीछे छोड़ गईं इतने करोड़ की संपत्ति, कांटा लगा के लिए मिली थी महज इतनी फीस

WD Entertainment Desk
सोमवार, 30 जून 2025 (17:08 IST)
'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से हर कोई शॉक्ड है। शेफाली का निधन 27 जून को महज 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हो गया। शेफाली पिछले दो दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। उन्होंने बॉलीवुड से साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री तक में काम किया था। 
 
शेफाली ग्लैमर वर्ल्ड में आने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं। उन्हें 2002 में आए रिमिक्स सॉन्ग 'कांटा लगा' से जबरदस्त लोकप्रियता ‍मिली थी।  वो गाना इतना हिट हुआ कि शेफाली रातों-रात 'कांटा लगा गर्ल' बन गईं। शेफाली ने भले फिल्मों में ज्यादा काम नहीं किया, फिर भी अपनी एक मजबूत ब्रांड वैल्यू बना ली थी। 
 
रिपोर्ट्स के अनुसार शेफाली जरीवाला अपने पीछे करीब 8.5 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ गई हैं। शेफाली को म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' के लिए महज 7 हजार रुपए फीस मिली थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। 
 
खबरों के अनुसार टीवी शोज में आने के लिए शेफाली 10 से 25 लाख रुपए तक चार्ज करती थीं। किसी खास इवेंट में परफॉर्म करने के लिए भी उन्हें लाखों में फीस मिलती थी। 
 
इंस्टाग्राम पर भी शेफाली के लाखों फॉलोअर्स थे, जिनके जरिए उन्हें हर महीने अच्छी इनकम होती थी। टीवी शोज, इवेंट्स और एड के अलावा शेफाली अपनी बहन के साथ मिलकर बिजनेस भी करती थीं। उन्होने 2016 में एक प्रोफेशनल ट्रेनिंग और कोचिंग कंपनी WYN शुरू की थी। 
 
शेफाली ने सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' और कन्नड़ फिल्म 'Hudugaru' में भी काम किया। इसके अलावा वो रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी नजर आई थीं। शेफाली ने अपनी मेहनत से बिना किसी बड़े गॉडफादर के इंडस्ट्री में नाम कमाया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट कुनिक्का सदानंद को 25 साल के लड़कों से आते हैं प्रपोज़ल

नेहा धूपिया का बड़ा खुलासा: शादी से पहले प्रेग्नेंसी पर उठे सवालों का दिया करारा जवाब

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की सबसे बड़ी खुशखबरी, फैन्स बोले- आखिरकार गुड न्यूज

सच्‍चा प्‍यार मिला ही नहीं: Bigg Boss 19 प्रीमियर में सलमान खान का बड़ा खुलासा

Bigg Boss 19 का धमाकेदार आगाज़: सलमान खान के घर में पहुंचे ये 16 चौंकाने वाले चेहरे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख