रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ साथ करेंगे फिल्म

Webdunia
रितिक रोशन अब फिल्म साइन करने के मूड में हैं और इससे उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान है। हाल ही में रितिक ने 'सुपर 30' नामक फिल्म साइन की है जो आनंद कुमार की बायोपिक है। अब रितिक ने एक और फिल्म साइन कर ली है। 
 
रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ, यश राज फिल्म्स की अगली फिल्म में साथ नजर आएंगे। ये दोनों सितारे अपनी डांसिंग स्किल्स और स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं। दोनों का साथ में आना निश्चित रूप से दर्शकों की धड़कनों को बढ़ा देगा। 
 
27 सितम्बर को यश चोपड़ा का जन्म दिन था और इस खास मौके पर यश राज फिल्म्स ने इस फिल्म की घोषणा की। रितिक रोशन 11 वर्ष बाद यश राज फिल्म्स की कोई फिल्म करेंगे जबकि टाइगर के लिए यह पहला अवसर होगा। निश्चित रूप से टाइगर को बड़ा और बेहतरीन अवसर मिला है। 
 
इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। ये एक एक्शन फिल्म होगी जिसका नाम तय नहीं है। इसे 25 जनवरी 2019 को प्रदर्शित किया जाएगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं खुशी कपूर, फिल्म लवयापा को लेकर कही यह बात

बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन : कोमोलिका के बाद टीवी की नई आइकॉन बनने को तैयार चमकीली

रश्मिका मंदाना के हाथ लगा सलमान खान संग एक और प्रोजेक्ट, एटली कुमार करेंगे निर्देशित!

क्या मिथुन चक्रवर्ती पर्दे पर निभाएंगे ओशो रजनीश का किरदार? एक्टर ने कही यह बात

वागले की दुनिया में आया बड़ा ट्विस्ट, राजेश वागले को प्राप्त हुई भविष्य बताने की रहस्यमयी शक्ति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख