Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CINTAA की मदद के लिए आगे आए रितिक रोशन, 20 लाख रुपए किए डोनेट

हमें फॉलो करें CINTAA की मदद के लिए आगे आए रितिक रोशन, 20 लाख रुपए किए डोनेट
, शुक्रवार, 4 जून 2021 (12:09 IST)
कोरोना काल में कई बॉलीवुड सेलेब्स दिल खोलकर लोगों की मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन भी हरसंभव मदद का प्रयास कर रहे हैं। अब रितिक रोशन सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के सदस्यों की मदद के लिए आगे हैं। 

 
रितिक रोशन ने एसोसिएशन को 20 लाख रुपए डोनेट किए हैं। साथ ही उन्होंने एसोसिएशन के उन सदस्यों की मदद के लिए राशन किट भी दान दिए हैं, जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं। रितिक रोशन द्वारा दी गई यह राशि वैक्सीनेशन के लिए इस्तेमाल की जाएगी।
 
खबरों के अनुसार CINTAA के महासचिव अमित बहल ने कहा, रितिक रोशन ने पिछले तालाबंदी के दौरान भी हमारी मदद की थी। तब उन्होंने 25 लाख रुपए का दान दिया था। इस बार रितिक जो पैसा देंगे उसका इस्तेमाल एसोसिएशन के 5000 सदस्यों का वैक्सीनेशन और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले सदस्यों को राशन उपलब्द कराने में किया जाएगा।
 
CINTAA के लगभग 60 प्रतिशत सदस्य डेली वेज वर्कर्स हैं। लॉकडाउन के कारण उन्हें काम नहीं मिल पा रहे है। एसोसिएशन इन सदस्यों के लिए फंड का उपयोग करके आंतरिक रूप से मदद करने की कोशिश कर रहा है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्टंट आर्टिस्टों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे पैसे