Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रितिक रोशन करेंगे हॉलीवुड मूवी, निभाएंगे जासूस का किरदार!

रितिक रोशन करेंगे हॉलीवुड मूवी, निभाएंगे जासूस का किरदार :

हमें फॉलो करें रितिक रोशन करेंगे हॉलीवुड मूवी, निभाएंगे जासूस का किरदार!
, गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (12:08 IST)
रितिक रोशन करेंगे हॉलीवुड मूवी, निभाएंगे जासूस का किरदार : रितिक रोशन (Hrithik Roshan) बहुत कम फिल्म करते हैं और इसकी शिकायत उनके फैंस हमेशा करते हैं। 2019 में रितिक ने दो सुपरहिट फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) और 'वॉर' (War) दी, लेकिन इसके बाद से उन्होंने अब तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। लंबे समय से उन्होंने शूटिंग नहीं की है। 

webdunia

 
इसी बीच खबर मिली है कि रितिक करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली हॉलीवुड मूवी (Hollywood Movie) में नजर आ सकते हैं। रितिक से जुड़े सूत्र ने बताया- 'रितिक को एक हॉलीवुड मूवी बनाने वाली कंपनी की ओर से ऑफर मिला है। रितिक को उनके रोल और कुछ सीन के बारे में बताया गया। रितिक ने उन दृश्यों को शूट कर ऑडिशन के टेप्स भेज दिए हैं। जल्दी ही इस पर फैसला लिया जाएगा।' 
 
फिल्म में रितिक का क्या रोल है? पूछने पर सूत्र ने कहा- 'हॉलीवुड की कंपनियां सब कुछ सीक्रेट रखती है। लेकिन पता चला है कि रितिक इसमें जासूस के रोल में नजर आ सकते हैं। 
 
रितिक करने वाले हैं डिजीटल डेब्यू? 
ये भी खबर मिली है कि रितिक रोशन जल्दी ही डिजीटल डेब्यू भी करने जा रहे हैं। 2016 में बीबीसी पर प्रसारित टेलीविजन सीरिज 'द नाइट मैनेजर' को हिंदी में बनाया जा रहा है और इसमें रितिक रोशन नजर आ सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूनम पांडे को भारी पड़ी सरकारी संपत्ति पर शूटिंग, दर्ज हुआ मुकदमा