Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 27 April 2025
webdunia

रितिक रोशन की 'फाइटर' का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें film fighter

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (12:41 IST)
fighter movie poster: बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में रितिक के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म के कलाकारों का फर्स्ट लुक सामने आया था।
 
वहीं अब मेकर्स ने 'फाइटर' का नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में 100 डेज टू फाइटर पर लिखा है। इसके साथ कैप्शन में लिखा, फाइटर 100 दिन में आ रही है। 
 
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म फाइटर में रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा करण सिंह ग्रोवर और तलत अजीज भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म एरियल एक्शन है।
 
यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनके बैनर मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के लिए निर्माता के रूप में भी डेब्यू कर रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 17 : अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच हुआ मनमुटाव!