हालात सामान्य होते ही चीन में रिलीज होगी रितिक रोशन की 'सुपर 30'

Webdunia
रविवार, 12 अप्रैल 2020 (16:22 IST)
कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। इस वायरस की वजह से फिल्म इंडस्ट्री को भी करोड़ों का घाटा उठाना पड़ रहा है। जगह-जगह सिनेमा हॉल बंद हैं और शूटिंग रोक दी गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि बहुत जल्द चीन में रितिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' को रिलीज करने की तैयारी है।

 
खबरों के अनुसार जैसे ही चीन में हालात सामान्य होंगे, वहां सबसे पहले बॉलीवुड फिल्म सुपर 30 को रिलीज किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो ये कोरोना के बाद चीन में रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी।
 

रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ के मुताबिक सुपर 30 को चीन में सेंसरशिप के लिए दे दिया गया है। हालात ठीक होते ही फिल्म को ग्रीन सिग्नल दे दिया जाएगा।
 
विकास बहल निर्देशित सुपर 30 साल 2019 में रिलीज की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था और रितिक की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई थी। फिल्म में रितिक ने बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार का रोल प्ले किया था।
 
बता दें कि चीन में भारतीय फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। आमिर खान की दंगल और आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख