रितिक रोशन इस दिन तक पूरा कर लेंगे फिल्म 'फाइटर' के लिए अपना फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन

Webdunia
सोमवार, 29 अगस्त 2022 (16:45 IST)
सुपरस्टार रितिक रोशन उन स्टार्स में आते हैं, जो अपने काम को लेकर हमेशा बेहद उत्साहित रहते हैं। रितिक रोशन अपने रोल्स को पूरी जी जान से निभाते है। फिर चाहे बात उस किरदार को मेंटली अपने अंदर ढालने की हो या उस किरदार के लिए फिजीकली अपने आपको बदलने की हो, सुपरस्टार इस बात को सुनिश्चित करते है कि कही पर भी कोई कसर बाकी न रह जाए।

 
हाल ही में रितिक ने अपनी आने वाली फिल्म 'फाइटर' के लिए किए जा रहे अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात की। इस फिल्म में रितिक रोशन एक्शन अवतार में दिखाई देने वाले हैं। उन्होंने कहा, मैं फाइटर में अपनी भूमिका की तैयारी कर रहा हूं, जो मेरी अगली फिल्म है। 
 
रितिक ने कहा, यह लगभग 12 हफ्ते का ट्रांसफॉर्मेशन है, जिसका मैं हमेशा पालन करता हूं। इसलिए 9 नवंबर को, मैं जो दिखता हूं उससे ज्यादा दुबला दिखना चाहिए।
 
रितिक ने हाल ही में अपने 12-वीक ट्रांसफॉर्मेशन रेजीम की शुरुआत की और 9 नवंबर को फाइटर के लुक को हासिल करने के लिए अपने लक्ष्य के रूप में चिह्नित किया, जिसमें उनकी दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ी बनाई जाएगा।
 
इस बीच, रितिक विक्रम वेधा को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था जिसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में रितिक, सैफ अली खान के संग स्क्रीन्स पर दिखाई देंगे और फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहें है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्रिप्टोकरेंसी मामले में ईडी द्वारा 98 करोड़ रुपये की जब्ती के बारे जानें क्या कहा राज कुन्द्रा ने

हीरो ही नहीं विलेन का रोल निभाकर भी जॉन अब्राहम ने लूटी वाहवाही

श्रद्धा कपूर का बॉस लेडी अवतार, तस्वीरें शेयर करके फैंस से पूछा यह सवाल

संगीत जगत से दुखद खबर आई सामने, शास्त्रीय गायक पंडित संजय राम मराठे का निधन

जाकिर हुसैन के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सेलेब्स ने जताया शोक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख