Hanuman Chalisa

हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी 3 का ट्रेलर रिलीज, इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देगी दस्तक

ट्रेलर के साथ-साथ इस सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है

WD Entertainment Desk
सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 (18:25 IST)
Maharani 3 Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की वेब सीरीज 'महारानी' के दोनों सीजन को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस सीरीज में हुमा की एक्टिंग की क्रिटिक्स और दर्शकों ने जमकर तारीफ की है। 'महारानी' सीरीज में हुमा कुरैशी रानी भारती का किरदार निभाती नजर आती हैं। 
 
वहीं अब हुमा कुरैशी 'महरानी' के सीजन 3 के साथ वापस लौटने वाली हैं। मेकर्स ने 'महारानी 3' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सीजन 3 में रानी भारती के जेल से बाहर आने और फिर राजनीति में संघर्ष को दिखाया जाएगा। ट्रेलर के साथ-साथ इस सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। 
 
ट्रेलर की शुरुआत जेल से होती हैं। अब रानी भारती अनपढ़ नहीं रही हैं उनके हाथ में किताब आ गई है। इस बात से भीमा काफी नाराज है। वह जेल में जाकर ताने मारता है कि वो ग्रेजुएशन और पीएचडी भी कर सकती हैं, क्योंकि 15-20 साल तो जेल में ही गुजरेंगे। 
 
ट्रेलर में रानी भारती की सत्ता में वापसी और जेल से वापस बाहर आने की जद्दोदहज भी दिखाई गई है। वहीं इस बार राजनीति की आंच उनके बच्चों तक भी पहुंचती है। ट्रेलर में हुमा कई दमदार डायलॉग बोलती दिख रही हैं। हुमा कहती हैं, 'बंदूक कमजोर लोग चलाते हैं।' समझदार लोग दिमाग चलाते हैं।'
 
'महारानी 3' में हुमा कुरैशी के साथ अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, अनुजा साथे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह नजर आने वाले हैं। 'महारानी 3' सोनी लिव पर 7 मार्च को रिलीज होगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले भारत के पहले सुपरस्टार बने

'किंग' में विलेन बन शाहरुख खान को कड़ी टक्कर देंगे अभिषेक बच्चन, सेट से लीक हुआ पावरफुल लुक

मल्टी-कलर बिकिनी में पूजा हेगड़े का बोल्ड लुक, शॉर्ट्स का बटन खोल सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख