वेब सीरीज 'महारानी' में इस पूर्व मुख्यमंत्री का किरदार निभाएंगी हुमा कुरैशी!

Webdunia
शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (14:21 IST)
फिल्ममेकर सुभाष कपूर की बेब सीरीज 'महारानी' की चर्चा बीते काफी समय से हो रही है। इस सीरीज में हुमा मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज होगी, जिसमें कई एपिसोड होंगे। अब इस सीरीज से जुड़ी एक जानकारी सामने आ रही है।

 
खबरों की मानें तो हुमा की 'महारानी' बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से प्रेरित होगी। बताया जा रहा है कि वेब सीरीज 'महारानी' में हुमा का किरदार बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से प्रेरित होगा। इस मल्टी सीजन सीरीज में यह दिखाया जाएगा कि कैसे जिसके राजनीतिक करियर की कोई उम्मीद नहीं होती है, वो इस क्षेत्र में ऊंचाइयों तक पहुंचती हैं।
 
इस सीरीज को सुभाष प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। राबड़ी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता लालू प्रसाद यादव की पत्नी हैं। राबड़ी 1997 में बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं। राबड़ी की नियुक्ति के खिलाफ विभिन्न दलों, मीडिया और राजनीतिक विशेषज्ञों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। 
 
खबरों के अनुसार सोहम शाह इस सीरीज में लालू का किरदार निभाएंगे। इस वेब सीरीज में अमित सियाल और विनीत कुमार सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। निर्माता करण शर्मा इस सीरीज से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। इससे पहले करण 2013 में शॉर्ट फिल्म 'ब्लैक होली' का भी निर्देशन कर चुके हैं। 
 
हुमा कुरैशी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अक्षय कुमार के साथ 'बेल बॉटम' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें वाणी कपूर को लीड रोल में देखा जाएगा। उन्हें हाल में रिलीज हुई जॉन अब्राहम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मुंबई सागा' में देखा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुबह डाइट फूड, रात को ड्रग्स! पहलाज निहलानी का बॉलीवुड पर तगड़ा वार, अक्षय कुमार को भी घेरा

कृष 4 को लेकर धमाकेदार अपडेट, रितिक रोशन का ट्रिपल रोल, प्रियंका चोपड़ा के साथ ये एक्ट्रेसेस भी आएंगी नजर!

भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी Ramayana, इतने हजार करोड़ रुपए है बजट

शेफाली जरीवाला ही हमेशा रहेंगी कांटा लगा गर्ल, अब कभी नहीं बनेगा इस गाने का सीक्वल, एक्ट्रेस की याद में मेकर्स का फैसला

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का मोशन पोस्टर रिलीज, निभाएंगे कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख