आमिर का खुलासा, इस बायोपिक फिल्म के लिए मैने सुझाया शाहरुख का नाम

Webdunia
सोमवार, 5 नवंबर 2018 (11:13 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अमिर खान ने अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर बनने वाले बायोपिक के लिए उन्होंने शाहरुख खान का नाम सुझाया हैं। आमिर का मानना है कि इस फिल्म के लिए वही उपयुक्त विकल्प होंगे।
 
राकेश शर्मा शर्मा पर बनने वाली फिल्म पहले आमिर और प्रियंका चोपड़ा को पेशकश की गई थी। यह प्रियंका ही थी जिन्होंने शुरू में इस बायोपिक के लिए आमिर के नाम की पुष्टि की थी। परियोजना छोड़ने के कारण के बारे में पूछे जाने पर आमिर ने कहा कि इसका उनके पास अपना कारण है।
 
आमिर ने कहा कि इसकी कहानी शानदार है। मुझे यह पसंद है और शर्मा की कहानी आकर्षक है। यह सच है कि मैने शाहरुख को फोन किया। मैंने कहा कि शाहरुश आपको यह कहानी सुननी चाहिए, यह शानदार है। यदि आप इसे पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए सही होगा। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है। उन्होंने यह कहानी सुनी और इसे पसंद किया और अब वह इसे कर रहे हैं।
 
अंजुम राजाबाली की इस कहानी को महेश मथाई निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म का नाम संभवत: ‘सारे जहां से अच्छा’ होगा। इसका निर्माण सिद्धार्थ राय कपूर और रोनी स्क्रूवाला कर रहे हैं।
 
ऐसी खबरें हैं कि शाहरूख खान के साथ भूमि पेडेनकर को इस फिल्म के लिए साइन किया जाएगा। स्क्रूवाला ने हाल ही में बताया कि राय कपूर फिल्म्स और आरएसवीपी फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस सिनेमा के कलाकारों की आधिकारिक घोषणा जल्दी की जाएगी। फिल्म निर्माता इस बायोपिक पर अगले साल के शुरू में काम करना आरंभ करेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख