क्या इलियाना डिक्रूज ने करवाया था अबॉर्शन? एक्ट्रेस ने बताया सच

Webdunia
रविवार, 2 मई 2021 (14:19 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों इलियाना अपने बारे में फैली अफवाहों को सुनकर काफी आहत हैं। उन्होंने इसे काफी दुखद करार दिया। खबरों के अनुसार एक इंटरव्यू में इलियाना ने बताया कि उनके बारे में ये फेक न्यूज फैलाया जा रहा है कि वो प्रेग्नेंट थी और इसके चलते उन्होंने अपना अबॉर्शन भी करवाया है।

 
खबरों के अनुसार इलियाना ने कहा कि कुछ लोग हैं जो अफवाहें उड़ाते हैं जिसमें से एक खबर मेरी प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन से जुड़ी थी। लोग इस तरह की खबर लिखते हैं ये बहुत दुखद है। इतना ही नहीं ये भी लिखा गया कि मैंने सुसाइड की कोशिश की थी लेकिन मेरी मेड ने मुझे बचा लिया था। 
 
उन्होंने कहा, जबकि मैं आपको बता दूं कि मेरी कोई मेड नहीं है और मैं जिंदा हूं। इस तरह की खबरों का क्या तुक बनता है। मुझे नहीं पता उन्हें ऐसी खबरें मिलती भी कहां से हैं।
 
बता दें कि 2018 में भी इलियाना को और उनके बॉयफ्रेंड को लेकर कुछ खबरें आईं थीं। हालांकि इलियाना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर इसका खंडन किया था। कुछ दिनों पहले ही इलियाना ने खुलासा किया था कि वह 12 साल की उम्र से बॉडी शेमिंग का शिकार होती आई हैं।
 
इलियाना डीक्रूज के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2012 में फिल्म बर्फी से अपने बॉलीवुड करियर को शुरू किया था। इस साल इलियाना ने फिल्म द बिग बुल से अपना डिजिटल डेब्यू भी किया है। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख