'टॉम बॉय' लुक में क्यों रहती हैं गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक?

WD Entertainment Desk
रविवार, 12 मार्च 2023 (10:32 IST)
गरबा क्वीन के नाम से मशहूर फाल्गुनी पाठक 12 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। गुजराती फैमिली से ताल्लुक रखने वाली फाल्गुनी का पालन-पोषण मुंबई में हुआ है। फाल्गुनी अपने माता-पिता की पांचवीं संतान है। फाल्गुनी के पेरेंट्स 4 बेटियों के जन्म के बाद एक बेटे की उम्मीद कर रहे थे लेकिन 5वीं संतान भी बेटी हुई। फाल्गुनी कभी लड़कियों की तरह नहीं रही। वो हमेशा लड़कों की तरह रहती है। 

 
लड़कों की तरह पहनावा रखने वाली फाल्गुनी ने अभी तक शादी भी नहीं की। फाल्गुनी ने 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना अल्का याग्निक के साथ रिकॉर्ड किया था। 90 के दौर में फाल्गुनी का गाना हर किसी की जुबान पर हुआ करता था और हर फंक्शन पर लोग बड़े शौक से इसे बजाया करते थे। 
 
1987 से फाल्गुनी ने डांडिया नाइट्स में गाना शुरू किया। फाल्गुनी पाठक सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि लाइव परफॉर्मर और म्यूजिक कंपोजर भी हैं। उनका संगीत गुजरात के पारंपरिक संगीत पर आधारित है और उसी से प्रेरित है। उनका पहला एल्बम 1998 में रिलीज हुआ था। इसी के साथ उन्होंने कई सारे बॉलीवुड गाने भी रिकॉर्ड किए है। उन्होंने भारत सहित विदेशों में कई कार्यक्रम किए। 
 
आपकों जानकर हैरानी होगी की करियर की शुरुआत में फाल्गुनी की पिटाई भी हुई है। एक इंटरव्यू में फाल्गुनी ने बताया था कि बचपन से ही वह रेडियो सुनने की शौकीन थी। यहीं से सिंगिंग में उनकी दिलचस्पी हुई थी और वह 9-10 साल की थी जब उन्होंने पहली परफॉर्मेंस दी थी और जब ये बात पिता को पता चली तो उन्होंने बहुत डांटा और पिटाई भी की थी। 
 
फाल्गुनी पाठक ने 1994 में 'ता थैया' नाम से अपना बैंड बनाया। इस बैंड के जरिए उन्होंने कई देशों में परफॉर्म किया। इसके लिए फाल्गुनी ने 5 साल की कड़ी मेहनत की। इसके बाद उनका पहला एल्बम साल 1998 में रिलीज हुआ और धीरे-धीरे उनकी आवाज का जादू हर जगह छाने लगा।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख