अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मलाइका अरोरा ने शेयर किया पोस्ट, बताया- कौन होती है सबसे खुश महिला

Webdunia
रविवार, 8 मार्च 2020 (18:35 IST)
मलाइका अरोरा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके फिटनेस और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मलाइका अरोरा ने एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर करते हुए सशक्त महिलाओं का सबसे बड़ा राज़ बताया। उन्होंने अपने पोस्ट में यह बताया है कि सबसे खुश महिलाएं कौन सी होती हैं।

 
मलाइका ने अपनी एक बेहद प्यारी मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आज सबसे खुश महिलाएं वो नहीं हैं, जो शादीशुदा हैं। ना ही वो जो सिंगल हैं। या जिनका करियर बहुत अच्छा है और अच्छी कमाई कर रही हैं। बल्कि सबसे खुश महिलाएं वो हैं जो अपने आप से पूरी तरह और सच्चा प्यार करती हैं। 
 
उन्होंने लिखा,  सशक्त महिलाएं वो हैं जो अपने पास्ट को पीछे छोड़ अपने आप पर काम करती हैं और अपने आप को सबसे ऊपर रखती हैं। जिन्होंने अपने आप को पीड़ित बताना बंद कर दिया है। जो गुस्से, आंसू और कड़वाहट से आगे निकल गई हैं। वो ये जान गई हैं कि खुशी आपकी अपनी मर्जी और जिम्मेदार होती है। जो वर्तमान के लिए जानी जाना चाहती हैं, ना कि पास्ट के लिए। वो इसलिए खुश हैं क्योंकि उन्हें दूसरों की मान्यता नहीं चाहिए। आप सभी को महिला दिवस की बधाई।'
 
मलाइका अरोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्मों से दूर होने के बाद भी वह अपने स्टाइल और लुक्स के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो इन दिनों वह डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को जज कर रही हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जाह्नवी कपूर 13 साल की उम्र में हुई थीं सेक्सुअलाइज्ड, अश्लील साइट पर तस्वीरें हुई थी वायरल

सलमान खान को भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के बारे में यह बात सबसे आखिर में पता चली

करण जौहर की फिल्म में टाइगर श्रॉफ पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखेंगे

हमारे बारह फिल्म ने कान फिल्म समारोह में अपने अलग कंटेंट के कारण तारीफ बटोरी

अक्षय कुमार बने फ्लॉप कुमार: ऐसी ही फिल्में करते रहे तो करियर पर लग जाएगा फुलस्टॉप

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख