Publish Date: Wed, 29 Apr 2020 (14:20 IST)
Updated Date: Wed, 29 Apr 2020 (14:21 IST)
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान का निधन हो गया है। वह 54 साल के थे। बीते दिनों उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इरफान की आंखें जितना बोलती थीं, उनकी डायलॉग डिलीवरी भी उतनी कमाल की थी। हम पेश करते हैं इरफान खान के 10 बेहतरीन डायलॉग्स-
पान सिंह तोमर: बीहड़ में तो बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट में’।
लाइफ इन ए मेट्रो: ये शहर हमें जितना देता है उससे कहीं ज्यादा ले लेता है।
साहिब बीवी और गैंगस्टर: हमारी तो गाली पर भी ताली पड़ती है और हमें आज भी राजा भैया बुलाया जाता है।
जज्बा: मोहब्बत है इसलिए जाने दिया, जिद होती तो बाहों में होती।
डी-डे: सिर्फ इनसान गलत नहीं होते, वक्त भी गलत हो सकता है।
पीकू: डेथ और शिट किसी को, कहीं भी, कभी भी आ सकती है।
हैदर: आप जिस्म हैं, मैं रूह... आप फानी, मैं लाफानी।
करीब-करीब सिंगल: कुल तीन बार इश्क किया, और तीनों बार ऐसा इश्क मतलब जानलेवा इश्क किया।
गुंडे: पिस्तौल की गोली और लौंडिया की बोली जब चलती है, तो जान दोनों में ही खतरे में होती है।
ये साली जिंदगी: लोग सुनेंगे तो क्या कहेंगे, चू**** आशिकी के चक्कर में मर गया, और लौन्डिया भी नहीं मिली।
इरफान खान आखिरी बार फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आए थे, जो लॉकडाउन शुरू होने के कुछ दिन पहले रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी नजर आई थीं।