क्या गहना वशिष्ठ ने रचाई फैजान अंसारी संग शादी? एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

WD Entertainment Desk
सोमवार, 26 जून 2023 (15:20 IST)
gehana vasisth wedding: 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। बीते दिनों खबरें वायरल हुई थी कि गहना वशिष्ठ ने अपना धर्म बदलकर बॉयफ्रेंड फैजान अंसारी संग निकाह कर लिया है। गहना की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। हालांकि गहना ने अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी थी।
 
गहना वशिष्ठ ने अपनी शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी शादी की खबरें फर्जी है। उन्होंने फैजान अंसारी से कभी शादी नहीं की है। इस बात की जानकारी गहना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। 
 
गहना वशिष्ठ ने लिखा, अरे दोस्तों, मैं गहना वशिष्ठ हूं, यह स्पष्ट करते हुए कि, मैंने कभी किसी से शादी नहीं की, यह सिर्फ एक वेब सीरीज की शूटिंग थी। इसके अलावा और कुछ नहीं। यह भी स्पष्ट करते हुए कि मैं फैजान को ज्यादा नहीं जानती।
 
गहना ने लिखा, शूट के दौरान मैं फैजान से दूसरी बार मिली थी, वह फैजान संग मेरी तीसरी मुलाकात उसके जन्मदिन पर हुई थी। सबसे अहम बात ये है‍ कि मुझे तो उसका पूरा नाम भी नहीं पता है और न ही ये कि वो कहां का रहने वाला है।
 
गहना ने अपने असली बॉयफ्रेंड के बारे में बताते हुए लिखा, लंबे वक्त से मैं रिलेशनशिप में हूं और मेरे बॉयफ्रेंड का नाम राम है। तो ऐसे में सवाल ही नहीं उठता कि मैं किसी और से शादी कर लूं, खास तौर पर ऐसे इंसान से जिसे मैं ढंग से जानती तक नहीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणबीर कपूर के पूरे नाम से लेकर बीमारी तक... ऐसी 25 रोचक जानकारियां

धूम 4 में हुई रणबीर कपूर की एंट्री, विलेन बनकर मचाएंगे तहलका!

आलिया भट्ट का बॉस लेडी लुक, फ्लॉन्ट किया अपना परफेक्ट फिगर

देवरा से जाह्नवी कपूर ने किया साउथ डेब्यू, एक्ट्रेस की अदाकारी देख शिखर पहाड़िया बोले- क्या मैं सपना देख रहा हूं

एसएस राजामौली ने की सुकुमार संग मुलाकात, पुष्पा 2 : द रूल के सेट से सामने आई आइकोनिक तस्वीर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख