क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? वायरल हो रही इस तस्वीर से लग रहे कयास

Webdunia
रविवार, 17 जुलाई 2022 (11:53 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी फैमिली के साथ लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। करीना अपने वेकेशन के दौरान कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इसी ‍बीच हॉलिडे से करीना और सैफ अली खान की एक अनसीन तस्वीर चर्चा में आ गई है।

 
दरअसल, इस तस्वीर में करीना का बेबी बंप दिखाई दे रहा है और ये देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि करीना तीसरी बार प्रेग्नेंट हो सकती हैं। इस तस्वीर में करीना ब्लैक कलर के टैंक टॉप में नजर आ रही हैं। वह अपने पति और एक अन्य शख्स के साथ पोज देती दिख रही हैं।
 
करीना कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। करीना की यह तस्वीर उनके फैन पेज पर शेयर की गई है। यूजर इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'करीना प्रेग्नेंट हैं। ब्लैक आउटफिट में उनकी बेली छिप नहीं पाई।'
 
हालांकि करीना की प्रेग्नेंसी की खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वहीं बात सकती हैं। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इस तस्वीर को फोटोशॉप करके एडिट किया गया है। 
 
बता दें कि करीना और सैफ दो बच्चों के माता-पिता हैं। करीना ने साल 2016 में बेटे तैमूर को जन्म दिया था। इसके बाद साल 2021 में एक और बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम जेह रखा गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख