Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ईशा कोप्पिकर बनीं मां! फैंस को दिखाई नन्हे मेहमान की झलक

हमें फॉलो करें ईशा कोप्पिकर बनीं मां! फैंस को दिखाई नन्हे मेहमान की झलक

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 24 जून 2023 (12:32 IST)
Isha Koppikar: बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'खल्लास गर्ल' नाम से मशहूर ईशा कोप्पिकर भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हो लेकिन वह फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस ने साल 2009 में टिम्मी नारंग से शादी की थी। ईशा कोप्पिकर 2014 में एक बेटी रियाना की मां बनीं हैं।
 
वहीं अब ईशा कोप्पिकर के घर एक नए मेहमान का आगमन हुआ है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए दी है। वीडियो की शुरुआत में ईशा को हाथ में अल्ट्रासोनोग्राफिक तस्वीर पकड़े हुए देखा जा सकता है। इसके बाद ईशा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती है। वीडियो के अंत में वह अपने घर आए नन्हें मेहमान की झलक दिखाती हैं। ह अपनी टी-शर्य के अंदर से एक क्यूट पपी को निकालती हैं।
 
ईशा कोप्पिकर अब प्यारे पेट डॉगी की मां बन गई हैं। जिस तरह से उन्होंने अपने परिवार के नए सदस्य को अपने फैंस से परिचित कराया वह दिल जीतने वाला है। इ वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'एक अच्छी खबर है, जो मैं आपसे छुपाती रही हूं, लेकिन मैं इसे अब और नहीं छिपा सकती।'
 
बता दें कि ईशा ने राम गोपाल वर्मा की गैंगस्टर ड्रामा 'कंपनी' के गाने खल्लास में एक स्पेशल नंबर के साथ बॉलीवुड में प्रसिद्धि पाई। इसके बाद वह संजय गुप्ता की कांटे में 'इश्क समुंदर' गाने में नजर आईं। इससे पहले उन्होंने कई तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी के बंधन में बंधे कबीर दुहन सिंह, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन