अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी बनीं मां, इशिता दत्ता ने दिया बेटे को जन्म

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (11:01 IST)
ishita dutta blessed with a baby boy: फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इशिता दत्ता के घर किलकारियां गूंज गई हैं। इशिता दत्ता और उनके पति वत्सल सेठ एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस 19 जुलाई को मां बनी हैं। मां-बेटे दोनों स्वस्थ हैं और अभिनेत्री को 21 जुलाई 2023 को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
 
'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, इशिता दत्ता ने 19 जुलाई 2023 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद से इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के परिवारों में खुशी का माहौल है। 
 
इशिता दत्ता प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह फैंस को लगातार अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट दे रही थीं। इसके अलावा इशिता ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी कई तस्वीरें शेयर की थी। एक्ट्रेस शादी के 6 साल बाद मां बनी हैं।
 
बता दें कि इशिता दत्ता ने 28 नवंबर 2017 को वत्सल सेठ संग शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर- बाजीगर' के सेट पर हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कैटरीना-विक्की से लेकर प्रियंका-निक तक, बॉलीवुड कपल्स की यादगार करवा चौथ

शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें

रेमो डिसूजा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, डांस ग्रुप ने लगाया करोड़ों रुपए ठगने का आरोप

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख