Hanuman Chalisa

खुल गया इत्तेफाक का यह राज

Webdunia
यहां इत्तेफाक के अंत में क्या हुआ, यह नहीं बताया जा रहा है। यह दूसरा राज है। इत्तेफाक की शुरुआत में कुछ नाम आते हैं। 'स्पेशल थैंक्स' में रणबीर कपूर का नाम भी दिखाया जाता है। इससे उत्सुकता होती है कि क्या रणबीर भी इस फिल्म में चंद सेकंड के लिए नजर आएंगे? क्या उनकी आवाज या गाने का इस्तेमाल किया गया है? 
 
फिल्म खत्म हो जाती है और कातिल का राज भी खुल जाता है, लेकिन इस बात से परदा नहीं हटता कि रणबीर कपूर का नाम आखिर क्यों दिया गया? क्यों उन्हें थैंक यू बोला गया? फिल्म में रणबीर तो क्या उनकी फिल्म का पोस्टर भी नजर नहीं आया।
 
बात 'इत्तेफाक' के निर्देशक अभय चोपड़ा के पास पहुंची तो उन्होंने इस रहस्य को खोला। अभय के अनुसार उनके रणबीर पक्के दोस्त हैं। किंडर गार्डन से उनकी दोस्ती चली आ रही है जो अब तक कायम है और वक्त के साथ मजबूत हो गई है। 
 
वे बताते हैं कि रणबीर हमेशा उनके सपोर्ट में खड़े रहे। जब भी जरूरत पड़ी दोस्त की तरह पेश आए। इसलिए दोस्त को थैंक्स बोलना तो बनता है। अभय ने एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी इंडिया 1964, जिसमें रणबीर कपूर ने अभिनय किया था। यह बात बहुत पुरानी है। तब रणबीर ने बॉलीवुड में बतौर हीरो अपनी शुरुआत भी नहीं की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रिश्तों की गर्माहट और बदलते दौर की कहानी लेकर आ रही है फिल्म 'बैलेंस', दिखेगा रोहिताश्व गौड़ का नया अवतार

नेटफ्लिक्स पर छाई 'कर्तव्य', सैफ अली खान की फिल्म बनी ग्लोबल सेंसेशन

शाहरुख खान की 'किंग' के सेट पर भारी सुरक्षा, AI फैन एडिट के वायरल होने से मेकर्स की बढ़ी टेंशन

जैस्मीन सैंडलस के देहरादून कॉन्सर्ट में हुआ हादसा, बैरिकेडिंग टूटने से मची अफरा-तफरी

द इंडिया स्टोरी: खेती के ज़हर पर बनी फिल्म, काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े पहली बार दिखेंगे साथ

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख