जबरिया जोड़ी: सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा ने असल जिंदगी में 'पकड़वा विवाह' करने वाले दूल्हे से की मुलाकात

Webdunia
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जबरिया जोड़ी के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में दिल्ली में फिल्म के प्रोमोशन के दौरान दोनों एक ऐसे शख्स से मुलाकात की जो असल जिंदगी में पकड़वा विवाह की प्रथा से गुजर चुके है।
फिल्म प्रमोशन के दौरान सिद्धार्थ और परिणीति ने बिहार के रहने वाले संतोष कुमार से मुलाकात की, जिनका अपहरण करके जबरन शादी करवाई गई थी। और साथ ही, इस बात पर चर्चा की गई कि कैसे यह प्रथा अभी भी भारत के उत्तर के हिस्सों में प्रचलित है।
संतोष कुमार जिन्हें बिहार से अगवा किया गया था और उनकी जबरन शादी करवा दी गयी थी, वह जबरिया जोड़ी के मुख्य कलाकारों के साथ दिल खोल कर बात करते हुए नज़र आए। उन्होंने बताया कि इस अप्रिय वास्तविकता को आम लोगों की आंखों के सामने लाने की जरूरत है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' पकड़वा शादी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह प्रथा बिहार और उत्तर प्रदेश राज्यों में आज भी देखी जाती है।
वास्तविक स्थानों पर फिल्माई गई इस फिल्म में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अगस्त 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख