Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपड़ा की किराएदार हैं जैकलीन फर्नांडिस, हर महीने देती हैं इतना रेंट

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा की किराएदार हैं जैकलीन फर्नांडिस, हर महीने देती हैं इतना रेंट
, गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (14:05 IST)
मायानगरी मुंबई में अपना खुद का घर होना किसी सपने के सच होने जैसा है। फिल्म इंडस्ट्री में भले ही लाखों लोग काम करते हैं, लेकिन आज भी मुंबई इनके पास अपना खुद का आशियाना नहीं है। इनमें सिर्फ छोटे-मोटे एक्टर ही नहीं बल्कि कई बड़े सेलेब्स भी शामिल हैं।

 
इन्हीं में से एक जैकलीन फर्नांडिस हैं। जैकलीन को बॉलीवुड में वैसे तो 12 साल हो चुके हैं, लेकिन अब भी उनके पास खुद का घर नहीं है और वो किराए के घर में रहती हैं। जैकलीन फर्नांडिस फिलहाज प्रियंका चोपड़ा के घर में किराए से रहती हैं। कुछ महीने पहले ही जैकलीन ने प्रियंका चोपड़ा का जुहू, मुंबई स्थित अपार्टमेंट 'कर्मयोग' किराए पर लिया है। 
 
webdunia
प्रियंका चोपड़ा के इस आलीशान अपार्टमेंट में रहने के बदले जैकलीन उन्हें मोटा किराया चुकाती हैं। खबरों के मुताबिक, जैकलीन हर महीने प्रियंका को 6.78 लाख रुपए किराए के तौर पर देती हैं। जैकलीन ने अभी सिर्फ तीन साल के लिए प्रियंका से ये अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस हिसाब से जैकलीन अगले तीन साल में प्रियंका को 2 करोड़ 44 लाख रुपए किराए के तौर पर देने वाली हैं।
 
जैकलीन, प्रियंका के जिस घर में रहती हैं वो मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक जुहू में स्थित है। अपार्टमेंट की प्राइम लोकेशन और सुविधाओं की वजह से जैकलीन को इतना भारी किराया चुकाना पड़ रहा है। हालांकि जैकलीन 3 साल बाद भी यहीं रहेंगी या कहीं और शिफ्ट होंगी, ये अभी साफ नहीं है।
 
जैकलीन फर्नांडिस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इस साल काफी बिजी हैं। जैकलीन हाल ही में सैफ अली खान के साथ भूत पुलिस की शूटिंग करके फ्री हुई हैं और अब वो जल्‍द ही रोहित शेट्टी की फिल्‍म सर्कस की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं। इसके अलावा वह सलमान खान के साथ 'किक 2' में भी नजर आने वाली हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माधुरी दीक्षित को हर चीज में दिखता है डांस, बोलीं- हर पल का आनंद लेती हूं