Biodata Maker

फैन ने की आर्यन के क्लोंदिंग ब्रांड की जैकेट सस्ती करने की डिमांड, शाहरुख खान ने दिया यह जवाब

WD Entertainment Desk
रविवार, 7 मई 2023 (14:53 IST)
shahrukh khan ask srk session : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 'पठान' की सक्सेस के बाद अब एटली की फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म की रिलीज डेट के बदलाव की जानकारी फैंस को दी। इसके बाद उन्होंने फैंस के लिए ट्विटर पर #ASKSRK सेशन भी रखा। इस सेशन के जरिए शाहरुख फैंस के कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। फैंस ने ज्यादातर सवाल फिल्म 'जवान' को लेकर ही पूछे। देखिए शाहरुख और उनके फैंस के बीच कुछ मजेदार सवाल-जवाब... 
 
जवान को देरी क्यों हुई?
दर्शकों के लिए कुछ योग्य बनाने में समय और धैर्य लगता है।
 
वह कौन सी चीज है जिसने आपको जवान के बारे में सबसे ज्यादा उत्साहित किया?
एटली और उनकी टीम। वे मास हैं। हा..हा...
 

जवान में आपके बदन पर इतनी पट्टी क्यों बंधी हैं?
जंगलों में शूटिंग के दौरान बहुत सारे मच्छर काटते हैं।
 
आपके घने बालों का राज क्या है?
मुझे लगता है कि मैं सिर्फ मोटे दिमाग वाला हूं।
 
सर क्या एटली ने आपको तमिल सिखाई?
एटली और अनिरुद्ध ने मुझे तमिल में कुछ गीत पंक्तियां (लिप सिंक) करवाईं... उम्मीद हैं मैंने उन्हें सही किया।
 
सर क्या मुझे इसके लिए भी सीट बेल्ड लगाने की जरूरत है?
नहीं सिर्फ एक हेलमेट।
 
भाई 100-200 ज्यादा ले लो पर जवान मूवी कल ही रिलीज कर दो।
भाई इतने में तो ओटीटी का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता तुझे पूरी पिक्चर चाहिए।
 
इस बार पार्टी जवान के घर में होगी या पठान के घर में? थोड़ा जल्दी बता दिजिए।
इस बार पार्टी तेरे घर में कर लेंगे।
 
ये dyavol x का जैकेट थोड़ा सा 1000-2000 वाला भी बना दो... वो वाला खरीदने में तो घर चला जाएगा।
ये dyavol x वाले लोग मुझे भी सस्ती नहीं बेच रहे... कुछ करता हूं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का खुलासा: रोमांटिक सीन देखते ही गिन्नी को हुई जलन, कपिल बोले- हाथ कांप रहे थे

रणवीर सिंह की धुरंधर: कहानी, स्टारकास्ट, बजट और हर खास बात, 3 घंटे 30 मिनट का धमाका

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीवी इतिहास में रचा कीर्तिमान, पूरे किए 5000 एपिसोड

मेजर शैतान सिंह भाटी की 101वीं जयंती पर फरहान अख्तर ने भावुक पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

विपुल अमृतलाल शाह ने लॉन्च किया नया म्यूजिक लेबल, सिद्धिविनायक मंदिर में रिलीज हुआ पहला गाना ‘शुभारंभ’

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख