फैन ने गर्लफ्रेंड के लिए मांगा 'जवान' का फ्री टिकट, शाहरुख खान ने दिया मजेदार जवाब

WD Entertainment Desk
सोमवार, 4 सितम्बर 2023 (11:48 IST)
Ask SRK Session: शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'जवान' से बड़े पर्दे पर एक बार फिर धमाका करने वाले हैं। जवान की रिलीज को महज कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में किंग खान सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। शाहरुख ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए आस्क एसआरके सेशन रखा। इस सेशन में उन्होंने कई मजेदार सवालों के जवाब दिए।
 
सवाल - क्या आप मेरी गर्लफ्रेंड के लिए जवान का फ्री टिकट ऑफर कर सकते हैं? मैं निक्कमा बॉयफ्रेंड हूं। 
जवाब - फ्री मे प्यार देता हूं भाई... टिकट के तो पैसे ही लगेंगे। रोमांस में सस्ते मत बनो, जाओ और टिकट खरीदो.. और उसे अपने साथ ले जाओ।
 
सवाल- जवान में आखिर कितने रोल है। मैं कन्फ्यूजड हूं। जितने रोल है उसके उतने टाइम मल्टीप्लाई करके देखूंगा।
जवाब- पहले बोलता चार पांच रोल और बढ़ा देता। हा.. हा...
 
सवाल - आपके कुछ बचपन के यादगार पल टोलीचौकी हैदराबाद से?
जवाब - बहुत छोटा था याद है चार मिनार जाते थे और घर में बहुत अच्छा खाना होता था।
 
सवाल - सर मेरे बच्चे नहीं हो रहे हैं डॉक्टर ने बोला है कि जवान का क्लाइमैक्स देखने के बाद हो जाएंगे। कृप्या मदद करें।
जवाब - नहीं भाई क्लाइमैक्स मैं गारंटी कर सकता हूं... कन्सेप्शन तो भगवान ही देंगे!!! #जवान
 
सवाल - सर जवान सात बार से कम देखना पुण्य है या पाप?
जवाब - हा..हा.. पता नहीं पुण्य है या पाप... पर तुम बन जाओंगे ऑडियंस के बाप।
 
सवाल - सुबह से नहाने के लिए कोई मोटिवेशन ढूंढ़ रही हूं कुछ बोल दो ऐसा की नहा लूं।
जवाब - हमेशा नहाएं मेरी जान संडे के संडे।
 
सवाल - शाहरुख खान भाई नयनतारा मैम के साथ काम करके कैसा लगा। वह बहुत खूबसूरत हैं ना।
जवाब - वह बहुत खूबसूरत और अद्भुत अभिनेत्री हैं। उनकी भूमिका में बहुत कुछ जुड़ गया है। आशा है कि तमिलनाडु में उनके प्रशंसकों को उनसे फिर से प्यार हो जाएगा और हिंदी दर्शक उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करेंगे। 
 
सवाल- क्या आप रात में भी सनग्लासेस क्यों पहनते हो?
जवाब - जैसा कि मैंने पहले भी कहा है... भगवान की कृपा से सूर्य मुझ पर चमकना कभी बंद नहीं करता।
 
सवाल- जवान में आपका व्यक्तिगत पसंदीदा लुक कौन सा है? ग्रीस से ढेर सारा प्यार!
जवाब - मुझे सभी लुक पसंद हैं, आप फिल्म देखें और मुझे अपना बताएं। 
 
सवाल - सर जवान फुल फैमिली के साथ देख सकते हैं ना.. कुच ऐसा वैसा तो नहीं है ना?
जवाब - जी हां आप इसे पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। यह सभी के लिए एक अच्छी फिल्म घड़ी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख