'जवान' ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (15:27 IST)
Jawan Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मूवी 'जवान' ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी, उससे अंदाजा हो गया था कि नया रिकॉर्ड बनने वाला है। 7 सितंबर को रिलीज हुई जवान को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज नजर आया।
 
मल्टीप्लेक्स, सिंगल स्क्रीन, कस्बा, मेट्रो सिटीज़, उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उतावले हो रहे थे और पहले दिन फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना दिया। 
 
'जवान' ने पहले दिन 65.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह किसी भी हिंदी फिल्म का पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। 
 
शाहरुख ने खुद अपना रिकॉर्ड ही तोड़ा है। उनकी इसी साल रिलीज हुई 'पठान' ने पहले दिन 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जवान ने 19.09 प्रतिशत ज्यादा कलेक्शन किया है। तीसरे नंबर पर केजीएफ 2 का हिंदी वर्जन है जिसने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
 
दूसरे दिन भी जवान का जलवा जारी है और फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर में भीड़ नजर आ रही है। माना जा रहा है कि जवान आसानी से 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी और संभवत: पठान का रिकॉर्ड तोड़ कर सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म भी बन सकती है।
 
शाहरुख खान की लोकप्रियता विदेश में भी है और जवान सीमा पार भी अच्छा व्यवसाय कर रही है। यूके, जर्मनी, यूएस से भी अच्छे कलेक्शन आए हैं। 
 
रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'जवान' में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति मुख्य रोल में हैं। दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने स्पेशल अपियरेंस किया है। एटली फिल्म के डायरेक्टर हैं। हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी जवान रिलीज हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुनील शेट्टी की 'Hunter S2' से लेकर वाणी कपूर की 'Mandala Murders' तक: इस हफ्ते OTT पर मचेगा एंटरटेनमेंट का तूफान

अजीत राय का निधन: सिनेमा की दुनिया ने एक सच्चा मार्गदर्शक खो दिया, वेबदुनिया से रहा खास रिश्ता

Surveen Chawla का खुलासा: डायरेक्टर ने किस करने की कोशिश की, कास्टिंग काउच के चलते इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन

सैयारा: बॉक्स ऑफिस पर हिट, पर क्या वाकई है एक अच्छी फिल्म? जानिए 5 कड़वे सच

सैयारा बनी बॉक्स ऑफिस की नई सनसनी: 400 करोड़ पहुंच में, एक्शन फिल्मों को पछाड़ बिना प्रमोशन छा गई सिनेमाघरों में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख