दुनियाभर में 'जवान' का तहलका, 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली बनी पहली फिल्म

WD Entertainment Desk
सोमवार, 11 सितम्बर 2023 (15:34 IST)
Jawan Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच लगातार छाई हुई है। यह फिल्म वास्तव में दर्शकों के लिए एक त्यौहार के रूप में आई है जो पूरे देश में इसका जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
 
जहां फिल्म ने दुनिया भर में 129.6 करोड़ के कलेक्शन कमाई के साथ हिंदी सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करके इतिहास रचा है, वहीं 'जवान' रुकने का नाम नही ले रही है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 
 
दरअसल, फिल्म ने लगातार चार दिनों तक दुनिया भर में हर दिन 100 करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन किया है, यह आंकड़ा आज तक किसी ने हासिल नहीं किया है। यह फिल्म को ग्लोबल स्तर पर सबसे तेजी से 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनाता है।
 
फिल्म ने एक अनूठे तरीके से दर्शकों के साथ कनेक्ट किया है, जो एंटरटेनिंग होने के साथ-साथ एक प्रभावशाली संदेश भी देती है, साथ ही एक हाई ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर के सभी रोमांच को बरकरार रखती है। स्टार कास्ट, भव्यता, म्यूजिक तक फिल्म में दिखाया गया हर सीन दर्शकों से जुड़ गया और उन्होंने जवान पर अपार प्यार बरसाया है।
 
'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति अहम किरदार में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सितारे जमीन पर के एक और सितारे आशीष पेंढसे से मेकर्स ने कराया इंट्रोड्यूस, किशोर कुमार से है खास कनेक्शन

पीएम मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहनकर Cannes में पहुंचीं भारतीय एक्ट्रेस, जानिए कौन हैं रुचि गुज्जर

नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 में साथ नजर नहीं आएंगे भगवान राम और रावण, जानिए इसके पीछे की वजह

सिद्धांत चतुर्वेदी ने तोड़ा सारा तेंदुलकर का दिल, एक-दूसरे के परिवार से मिलने के बाद हुआ ब्रेकअप!

Cannes 2025 में जाह्नवी कपूर का धमाकेदार डेब्यू, पिंक कॉर्सेट-स्कर्ट पहन रेड कारपेट पर किया वॉक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख