Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नव्या नवेली नंदा के बिन शादी के मां बनने से नानी जया बच्चन को कोई दिक्कत नहीं

हमें फॉलो करें नव्या नवेली नंदा के बिन शादी के मां बनने से नानी जया बच्चन को कोई दिक्कत नहीं

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 (16:09 IST)
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड की फेवरेट स्टरकिड्स में से एक हैं। नव्या इन दिनों अपने पॉडकास्ट 'व्हाइ द हेल नव्या' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो में नव्या को उनकी नानी जया बच्चन ने रिलेशनशिप को लेकर सलाह दी है। 

 
जया बच्चन ने पॉडकास्ट शो में नव्या नवेली नंदा से बात करते हुए काफी बोल्ड रिलेशनशिप एडवाइस दीं। जया ने कहा कि उन्हें नव्या के बिना शादी के बच्चा पैदा करने पर कोई दिक्कत नहीं है। 
 
जया बच्चन ने कहा, किसी रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए शारीरिक आकर्षण बहुत जरूरी है। हमारे समय के दौरान हम प्रयोग नहीं कर सके, लेकिन आज की पीढ़ी करती है और क्यों नहीं करें? क्योंकि यह भी लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते के लिए जिम्मेदार होता है। 
 
जया ने कहा कि कोई भी रिश्ता सिर्फ प्यार, फ्रेश हवा और एडजस्टमेंट पर नहीं चलता। अगर नव्या नवेली बिना शादी किए मां बनती हैं तो उन्हें इससे कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेड बॉडीकॉन गाउन में जाह्नवी कपूर ने फ्लॉन्ट किया अपना कर्वी ‍फिगर