'तारक मेहता' शो में दिखाई नहीं देंगे जेठालाल, दिलीप जोशी ने शो से लिया लिया शॉर्ट ब्रेक

WD Entertainment Desk
रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (15:47 IST)
Jethalal takes a short break: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इतने सालों में कई कलाकार शो से बाहर जा चुके हैं और उनकी जगह नए कलाकारों की एंट्री भी हुई। लेकिन शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी शुरुआत से ही इस शो से जुड़े हुए हैं।
 
अब खबर आ रही है कि दिलीप जोशी 'तारक मेहता' में कुछ समय के लिए नजर नहीं आने वाले हैं। वह कुछ वक्त के लिए शो से ब्रेक ले रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर कोई हैरान रह गया है। कुछ समय के लिए अब सभी का फेवरेट किरदार जेठालाल शो में नहीं दिखाई देगा। 

खबरों के अनुसार दिलीप जोशी काम से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ एक धार्मिक यात्रा पर तंजानिया गए हैं। यहां वे स्वामीनारायण मंदिर में होने वाले फंक्शन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दिलीप जोशी अबू धाबी भी जाएंगे। 
 
हाल ही के एपिसोड में जेठालाल सोसाइटी में गणपति बप्पा की स्थापना करने के बाद सबको बताते हैं कि वह काम से इंदौर जा रहे हैं और गोकुलधाम में होने वाले गणपति सेलिब्रेशन को मिस करेगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

हैदराबाद में तैयार हो रहा है स्लम्स का बाहुबली, द पैराडाइज के मेकर्स बना रहे हैं ग्रैंड सेट

वर्ड ऑफ माउथ से 'द बंगाल फाइल्स' को मिली अच्छी पब्लिसिटी, वीकेंड पर किया इतना कलेक्शन

बिग बॉस 19 के घर में टला बड़ा हादसा, एक कंटेस्टेंट की गलती से जल सकता था पूरा सेट!

द चेज का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, बल्ला छोड़ धोनी ने पकड़ी बंदूक, दिखा एक्शन अवतार

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में किकू शारदा का धमाका, देखने मिलेंगे 5 बड़े सरप्राइज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख