जॉन अब्राहम ने मुंबई में खरीदा आलीशान बंगला, जानिए कितनी है कीमत

WD Entertainment Desk
सोमवार, 1 जनवरी 2024 (14:16 IST)
john abraham new bungalow: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने अपनी दमदार अदाकारी से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। वह पर्दे पर कॉमेडी से लेकर एक्शन तक हर तरह का रोल निभा चुके हैं। जॉन अब्राहम आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में विलेन के रोल में नजर आए थे। 
 
जॉन अब्राहम इन दिनों अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के अनुसार जॉन अब्राहम ने मुंबई में एक नया बंगला खरीदा है। इस बंगले की कीमत 75.07 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जॉन अब्राहम का नया घर मुंबई के खार इलाके की लिंकिंग रोड पर स्थित है।
 
जॉन अब्राहम का यह बंगला निर्मल भवन के नाम से है, जो करीब 7,722 वर्ग फीट में फैला हुआ है। जॉन अब्राहम ने यह बंगला प्रवीण नत्थालाल शाह से खरीदा है। इस बंगले का सौदा 27 दिसंबर 2023 को किया गया और लगभग 4.24 करोड़ रुपए स्टाम्प ड्यूटी भी भरी गई है। 
 
यह बंगला समंदर के किनारे स्थित है और यहां से नजारा बेहद शानदार नजर आता है। खार एरिया में ही कई फिल्म स्टार्स और बिजनेसमैन रहते हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मलाइका अरोड़ा से तमन्ना भाटिया तक, इन हसीनाओं से शादी और त्योहारों के सीजन में ले सेलिब्रिटी लहंगा इंस्पिरेशन

घर लाते ही पिता की हो गई मौत, बिग बॉस फेम अर्चना गौतम ने बताया लबुबू डॉल से जुड़ा भयावह किस्सा

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने क्यों नहीं किया सैयारा का प्रमोशन? निर्देशक मोहित सूरी ने खोला राज

'किंग' के सेट पर एक्शन करते वक्त घायल हुए शाहरुख खान, इलाज के लिए अमेरिका रवाना!

हार्दिक पांड्या का फिर टूटा दिल, जैस्मिन वालिया संग हुआ ब्रेकअप!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख