Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्म 'एक दिन' का टीजर रिलीज, साई पल्लवी संग रोमांस करते दिखे जुनैद खान

Advertiesment
Ek Din movie teaser
साउथ की खूबसूरत अदाकारा साई पल्लवी, आमिर खान के बेटे जुनैद खान संग बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। यह फ्रेश जोड़ी आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'एक दिन' में नजर आने वाली हैं। बीते दिनों इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ था। 
 
अब मेकर्स ने ‘एक दिन’ का टीज़र आखिरकार रिलीज़ कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान की क्यूट, लवली और फ्रेश जोड़ी देखने को मिल रही है। पोस्टर ने ही इस खूबसूरत प्यार की कहानी के लिए हमारी एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी, और अब टीज़र सच में एक ट्रीट साबित होता है। 
 
सर्दियों की बर्फीली खूबसूरती से सजा ‘एक दिन’ का टीज़र दिल को छू लेने वाले डायलॉग के साथ शुरू होता है और अपनी सुकून देने वाली, मीठी धुन के जरिए प्यार के जज़्बात को खूबसूरती से सामने लाता है। साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी की मनमोहक केमिस्ट्री दिखाते हुए, यह टीज़र दिल को प्यार और अपनापन से भर देता है। 
 
यह एक ऐसी लव स्टोरी का वादा करता है जो आज के बॉलीवुड में कम ही देखने को मिलती है और बड़े पर्दे पर उस रोमांटिक जादू को फिर से लौटाता है, जिसकी काफी समय से कमी महसूस हो रही थी।
 
साउथ सिनेमा की क्वीन साई पल्लवी, जो अपनी मोस्ट-अवेटेड हिंदी डेब्यू कर रही हैं, अपने सिग्नेचर ग्रेस, गहराई और सादगी के साथ नजर आती हैं। वहीं जुनैद खान पूरे कॉन्फिडेंस के साथ एक नए इमोशनल ज़ोन में दिखते हैं और उनका चार्म अपने आप दिल जीत लेता है। उनकी परफॉर्मेंस में एक प्यारी सी मासूमियत है, जो इस रोमांस को रियल और खास बनाती है, और उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी पहली ही झलक में नई और जादुई लगती है।
 
‘एक दिन’ के साथ आमिर खान और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मंसूर खान लंबे समय बाद फिर से साथ आए हैं। यह रीयूनियन फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा देता है और इसके अगले अपडेट्स का इंतज़ार और ज्यादा करा रहा है। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देशभक्ति से भरा 'बॉर्डर 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म