रणवीर सिंह करेंगे कबीर खान की फिल्म

Webdunia
कुछ सफल फिल्म बनाने के बाद कबीर खान की हालिया रिलीज फिल्म 'ट्यूबलाइट' असफल रही है। इसे भूला कर कबीर अब अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं। 
 
एक फिल्म वे रितिक रोशन के साथ बनाना चाहते हैं, लेकिन रितिक हां नहीं कह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ट्यूबलाइट का हाल देखने के बाद रितिक ने फिल्म करने से मना कर दिया है। 
 
1983 में भारतीय क्रिकेट टीम ने कपिल देव के नेतृत्व में विश्व कप जीता था। तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि भारतीय टीम यह कारनामा करने में सफल रहेगी। 
 
इस क्रिकेट टीम और उसकी जीत की कहानी कबीर खान परदे पर उतारना चाहते हैं। वे अब इस फिल्म को बनाने की तैयारी कर रहे हैं। 
 
बताया जा रहा है कि कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह को लिया जाएगा। इस बारे में रणवीर सिंह से बात हो चुकी है और वे इस फिल्म को करने के लिए उत्सुक हैं। 
 
अन्य खिलाड़ियों की भूमिका के लिए भी कलाकार चुने जाएंगे। इस फिल्म का निर्माण अनुराग कश्यप करेंगे।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, बनीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय

मिनी ड्रेस पहन मोनालिसा ने दिए किलर अंदाज में पोज, बेडरूम से शेयर की हॉट तस्वीरें

ED ने एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, जब्त की संपत्ति

पिता बनने के बाद काम पर लौटेंगे रणवीर सिंह, नवंबर में शुरू करेंगे आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग!

अनन्या पांडे ने पिता चंकी पांडे को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनसीन फोटो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख