बॉक्स ऑफिस पर कैसी है 'कहानी 2' की शुरुआत?

Webdunia
कहानी 2 का प्रचार तो खूब किया गया, लेकिन फिल्म का माहौल वैसा नहीं बन पाया जैसा 'कहानी' का बना था। नोटबंदी का भी असर इसे मान सकते हैं। 'कहानी 2' से जोरदार ओपनिंग की आशा बॉलीवुड को नहीं थी और वैसा नजारा ही बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन नजर आया। मल्टीप्लेक्स में सुबह के शो में खास भीड़ नहीं थी। लगभग 20 प्रतिशत की ओपनिंग फिल्म की लगी है। 'कहानी 2' माउथ पब्लिसिटी और अच्‍छी समीक्षाओं पर बहुत ज्यादा निर्भर है। फिल्म समीक्षकों की यह राय है कि फिल्म एक बार देखी जा सकती है। 
 
कहा नी 2 की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
कहानी 2 को लगभग 1200 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। मल्टीप्लेक्स और बड़े शहर में फिल्म की टारगेट ऑडियंस है। पहले दिन का आंकड़ा 4 से 5 करोड़ के बीच रह सकता है। यदि शाम और रात के शो में ज्यादा दर्शक आते हैं, जैसा कि आमतौर पर मल्टीप्लेक्स में होता है, तो आंकड़ा सात करोड़ तक भी जा सकता है। वैसे यह फिल्म पहले दिन 'कहानी' से ज्यादा कलेक्शन निश्चित रूप से करेगी। कहानी ने पहले दिन  2.95 करोड़ का कलेक्शन किया था और फर्स्ट वीकेंड पर यह आंकड़ा लगभग 14 करोड़ का था। कहानी 2 इस आंकड़े से आगे निकल जाएगी। 


 
कहानी ने बाद में रफ्तार पकड़ी थी। क्या कहानी 2 ऐसा कर पाएगी? आने वाले दिनों में जवाब मिल जाएगा। कहानी 2 को 'डियर जिंदगी' से कड़ी टक्कर मिलेगी क्योंकि दोनों फिल्मों की टारगेट ऑडियंस समान है। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

खास दोस्त शेफाली जरीवाला के निधन से टूटी आरती सिंह, बताया कुछ दिन पहले बनाया था क्या प्लान

KGF के बाद तन्वी द ग्रेट लेकर आ रही एक्सेल एंटरटेनमेंट और अनुपम खेर की जोड़ी

पंचायत 4 के बाद दीपक कुमार मिश्रा अब बालाजी टेलीफिल्म्स और TVF की फिल्म Vvan को करेंगे निर्देशित

विक्रांत मैसी फिल्म आंखों की गुस्ताखियां इस दिन रूस में होगी रिलीज

कृष्णा कॉटेज से लेकर डॉन तक, बड़ी स्क्रीन पर ईशा कोप्पिकर के 5 फैन-फेवरेट परफॉर्मेंस का जश्न

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख