Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दर्शकों ने कलंक को किया रिजेक्ट, जानिए 5 दिनों में कितने रहे कलेक्शन

Advertiesment
कलंक
करण जौहर की फिल्म 'कलंक' को दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया है। यह फिल्म उनकी पसंद पर खरी नहीं उतरी और इसका सबूत है फिल्म के कलेक्शन। फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी कोई फायदा नहीं मिला है। 
 
महावीर जयंती की छुट्टी के कारण फिल्म को बुधवार रिलीज किया गया। सितारों के नाम पर फिल्म ने पहले दिन खासी भीड़ खींची और कलेक्शन 21.60 करोड़ रुपये रहे। 
webdunia

जैसे ही फिल्म की निगेटिव रिपोर्ट सामने आई कलेक्शन धड़ाम हो गए। गुरुवार को फिल्म महज 11.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। कहा गया कि वर्किंग डे के कारण कलेक्शन कम रहे। 
 
शुक्रवार को 11.60 और शनिवार को 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही फिल्म कर पाई। रविवार की छुट्टी का फिल्म को कोई फायदा नहीं मिला। मात्र 11.63 करोड़ रुपये ही कलेक्शन हुआ। 

पांच दिनों में यह फिल्म 66.03 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है। फिल्म की लागत को देखते हुए ये कलेक्शन काफी कम है और अब साफ हो गया है कि फिल्म फ्लॉप हो गई है। 
 
विदेश में भी फिल्म के हाल बेहाल हैं। अगले सप्ताह एवेंजर्स एंडगेम रिलीज हो रही है और 'कलंक' इस हॉलीवुड का मूवी के सामने टिक नहीं पाएगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फैंस को पसंद नहीं आया निया शर्मा का यह फोटो, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल