Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Kalki 2898 AD : 39 साल बाद साथ नजर आई अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी

हमें फॉलो करें Kalki 2898 AD : 39 साल बाद साथ नजर आई अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 27 जून 2024 (12:37 IST)
Film Kalki 2898 AD: साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस साइंस-फिक्शन फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी अहम किरदार में हैं। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। 
 
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में 39 साल बाद अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी साथ नजर आई है। साल 1985 में प्रदर्शित प्रयाग राज के निर्देशन में बनी फिल्म 'गिरफ्तार' में अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने पहली बार साथ में काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने करण और किशन दो भाई का किरदार निभाया था। 
 
webdunia
इस फिल्म में रजनीकांत ने भी अहम भूमिका निभायी थी। फिल्म गिरफ्तार सुपरहिट साबित हुई थी। अब अमिताभ बच्चन और कमल हासन की जोड़ी 39 साल के बाद कल्कि 2898 एडी में नजर आई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि कमल हासन सुप्रीम यास्किन की भूमिका में हैं।
 
बता दें कि फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को ट्विटर पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को दुनिया भर में लगभग 8500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर अलग लेवल का उत्साह देखने को मिल रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या सोनाक्षी सिन्हा ने 2 साल पहले ही कर ली थी जहीर इकबाल संग सगाई? वायरल हो रही एक्ट्रेस की पुरानी तस्वीर