'गणपत' और 'कल्कि 2898 एडी' में हैरतअंगेज है अमिताभ बच्चन का लुक, दर्शकों पर चलेगा जादू

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (12:33 IST)
Amitabh Bachchan Look: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 81 साल की उम्र में भी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय है। वह अक्सर फिल्मों में नए-नए एक्सपेरिमेंट करते हुए भी नजर आते हैं। अमिताभ बच्चन अपनी दो अपकमिंग फिल्मों 'गणपत' और 'कल्कि 2898 एडी' में नए अवतार से लोगों को हैरान करने वाले हैं।
 
पूजा एंटरटेनमेंट की 'गणपत :ए हीरो इज़ बॉर्न' मुश्किलों को तोड़ते हुए आगे बढ़ रही है और साथ दर्शकों को एक अलग एक्शन से भरपूर थिएट्रिकल एक्सपीरियंस देने का वादा करती है। बीते दिन फिल्म से महानायक अमिताभ बच्चन का दमदार और पहले कभी न देखा गया लुक रिलीज किया गया, जो किसी शानदार विजुअल से कम नहीं है और हमें गणपत ए हीरो इज़ बॉर्न की दुनिया में लेकर जाता है। 
 
गणपत ए हीरो इज़ बॉर्न में अमिताभ बच्चन के लुक के साथ, 'कल्कि 2898 एडी' में भी उनके लुक को जारी किया गया है, और इसमें कोई शक नहीं है कि वह अपने दोनों लुक में जंच रहे हैं। दोनों फिल्में भारतीय सिनेमा की महत्वाकांक्षी परियोजना हैं, जिनमे एक समान और बड़े फैक्टर वाली बात अभिनेता अमिताभ बच्चन की मौजूदगी खुद है।
 
लीजेंड के 81वें जन्मदिन पर, पूजा एंटरटेनमेंट और प्रभास स्टारर फिल्म के निर्माताओं ने अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक लॉन्च किया। अमिताभ बच्चन का पहले कभी नहीं देखा गया लुक बिना किसी शक फिल्म लवर्स, फैंस और दर्शकों को हैरान कर देगा। दोनों ही फिल्मों में उन्हें बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया गया है और उनका लुक फिल्म की शैली के हिसाब से है।
 
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि गणपत और कल्कि 2898 एडी दोनों ही फिल्में दर्शकों को भविष्य की दुनिया में लेकर जाएगी और शैली को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने अमिताभ बच्चन के लिए एक अनोखा लुक डिजाइन किया है। जहां, मच अवेटेड गणपत में उनका लुक दाढ़ी और अनोखे कपड़ों में दिख रहा है, वहीं कल्कि 2898 एडी का लुक संत की तर्ज पर बताया जा रहा है। 
 
बता दें कि दोनों फिल्मों का लक्ष्य दर्शकों को एक शानदार विजुअल सफर पर लेकर जाना है और यह भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करेगी। बहुप्रतीक्षित पूजा एंटरटेनमेंट की गणपत अगले हफ्ते, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जबकि 'कल्कि 2898 एडी' 2024 की पहली छमाही में रिलीज के लिए सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख