Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 17 April 2025
webdunia

कंगना और राजकुमार की फिल्म 'मेंटल है क्या' का नया पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kangana Runawat
मणिकर्णिका की सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट की एक और फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। कंगना रनौट राजकुमार राव के साथ जल्द ही फिल्म 'मेंटल है क्या' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है। 
 
webdunia
मेंटल है क्या की नई रिलीज डेट को रिवील करते हुए फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में दोनों स्टार्स खतरनाक पोज देते हुए नजर आ रहे है। पोस्टर में कंगना और राजकुमार ने अपनी जीभ से रेजर ब्लेड को पकड़ा हुआ है। पहले यह फिल्म की ‍29 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कंगना के व्यस्त शेड्यूल की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है।

अब यह फिल्म 21 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार कंगना और राजकुमार की जोड़ी नजर आएंगी। फिल्म मेंटल है क्या को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद से कंगना का बोल्ड लुक चर्चा में है। 
 
इस डार्क कॉमेडी फिल्म का निर्देशन प्रकाश कोवेलामुडी ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद करीना कपूर थीं। लेकिन कंटेंट इतना बोल्ड था कि करीना ने इसे करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मेकर्स ने कंगना को फिल्म का ऑफर दिया और उन्हें स्क्र‍िप्ट बहुत पसंद आई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- कंगना रनौट को चप्पल फेंककर मारी थी