Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणबीर और आलिया पर फिर भड़कीं कंगना रनौट, बोलीं- इन्हें युवा क्यों कहा जाता है?

हमें फॉलो करें रणबीर और आलिया पर फिर भड़कीं कंगना रनौट, बोलीं- इन्हें युवा क्यों कहा जाता है?
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक बयान के लिए भी जानी जाती हैं। कंगना रितिक रोशन, रणबीर कपूर आलिया भट्ट से लेकर करण जौहर तक के खिलाफ आग उगल चुकी हैं। अब एक बार फिर उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर निशाना साधा है।


कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को युवा क्यों कहा जाता है। रणबीर कपूर 37 साल के हैं और आलिया भी अभी 27 साल की हो चुकी हैं। जब मेरी मां 27 साल की थीं तब उनके तीन बच्चे थे। यह बिल्कुल गलत बात है... बच्चे हैं, कि डंब हैं कि क्या हैं।
 
webdunia
कंगना ने कहा कि जब सेक्स लाइफ पर चर्चा करने की बात आती है, तो इन एक्टर्स को कोई दिक्कत नहीं होती है। इस्टा पर फोटो शेयर करते हैं। लेकिन जब देश के महत्वपूर्ण मुद्दों की बात आती है, तो उनके बारे में बात करने से बचते हैं। कहते हैं कि हमारी पर्सनल चॉइस है।
 
कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म पंगा और मेंटल है क्या इसी साल रिलीज होगी। इसके अलावा वो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक फिल्म में भी काम करेंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह चुटीला चुटकुला पढ़कर मजा आएगा : घर में मां बहन नहीं हैं क्या?