बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंचीं कंगना रनौट

Webdunia
शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (13:50 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच वो पुरी के जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने अपने शेड्यूल से वक्त निकालकर दर्शन किए और इसका वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया है।

 
कंगना अपनी इस यात्रा को लेकर काफी एक्साइडेट थीं और जाने से पहले ट्वीट किया था कि उन्हें 6 बजे मंदिर जाना है और उनसे रात नहीं गुजारी जाएगी।  कंगना ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वो मंदिर जाते दिखाई दे रही हैं। 
 
उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'हमने हमेशा कृष्ण को राधा और रुक्मिणी के साथ देखा है, लेकिन पुरी जगन्नाथ में भगवान कृष्ण अपने भाई-बहनों के बलराम और सुभद्रा के साथ हैं।' इतना ही नहीं कंगना पोस्ट के कैप्शन में आगे लिखती हैं, 'उनके हार्ट चक्र के धड़कने की ऊर्जा से पूरी जगह हील करने वाली और सुकून देने वाली मिठास से भरी है।'
 
कंगना रनौट इन दिनों अपनी पोस्ट को लेकर ज्यादा ही चर्चा में रहती हैं। वो किसान आंदोलन के पक्ष में बोलने वालों पर जमकर बरसी हैं। सोशल मीडिया पर कंगना और कई कलाकारों के बीच जमकर बहसबाजी हुई है।
 
कंगना के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में नजर आएंगी। इसके साथ ही तेजस, मणिकर्णिका रिटर्न्स जैसे प्रॉजेक्ट्स भी कंगना के पास हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 'धाकड़' 1 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम किरदारों में हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख