Hanuman Chalisa

कमल हासन ने सिल्वेस्टर स्टेलॉन की 'रैम्बो 3' के लिए किया था मेकअप आर्टिस्ट का काम

Webdunia
शनिवार, 28 मई 2022 (18:09 IST)
भारत के अग्रणी अभिनेताओं में से एक कमल हासन को 'उलगानायगन' या 'यूनिवर्सल हीरो' के नाम से भी जाना जाता है। जब ये एक्टर अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'विक्रम' को प्रमोट करने द कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंचे, तो उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म 'रैम्बो 3' के लिए सिल्वेस्टर स्टेलॉन के प्रोस्थेटिक मेकअप में अपना योगदान दिया था।
 
होस्ट कपिल शर्मा ने उनसे एक मेकअप कलाकार के रूप में उनकी अनूठी प्रतिभा के बारे में पूछताछ की, क्योंकि उन्होंने पढ़ा था कि ये एक्टर 'रैम्बो 3' की मेकअप टीम का हिस्सा थे। उसी बारे में बताते हुए कमल जी ने कहा, "मैं बैकलॉट में काम कर रहा था। मैंने मिस्टर स्टेलॉन के चेहरे पर सारे बंप्स बनाए थे। मैं तब मेकअप सीख रहा था। असल में मैं डेढ़ महीने से वहां प्रोस्थेटिक मेकअप सीख रहा था। मैं इस कला को सीखना चाहता था, क्योंकि कोई भी वहां जाकर सीखने को तैयार नहीं था। इसलिए मैं खुद गया। मैं बताना चाहूंगा कि मैं पिछले तीस सालों से सीख रहा हूं।"
तब कमल जी ने कहा कि एक बार जब वो पूरी तरह से गेटअप और मेकअप में थे, तब शूटिंग के बाद वो सड़क पर निकले तो कोई उन्हें पहचान नहीं पाया। उन्होंने कहा, "यह बहुत खुशी की बात थी, क्योंकि कोई मुझे नहीं जानता था। मैं दुकानों पर रुका, कोल्डड्रिंक पी और गली में टहल रहा था। वो मेरी सबसे अच्छी छुट्टियों में से एक थी।"
 
देखिए द कपिल शर्मा शो, इस शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

IPL 2026 का चैंम्पियन बनने के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट कोहली पर प्यार, ट्रॉफी थाम पति को किया किस

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का है एस. वेंकिटरमणन से गहरा कनेक्शन, जानिए देश के 18वें RBI गवर्नर कीऐतिहासिक कहानी

रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फैनबेस और गजब की सादगी, जानें क्यों जूनियर एनटीआर सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि हैं लोगों के 'दिलों के राजा'

थाई-हाई स्लिट आउटफिट में शिल्पा शेट्टी का कातिलाना अंदाज, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

व्हाइट सूट और नीले दुपट्टे में पश्मीना रोशन का सादगी भरा अंदाज, जीता फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख