Hanuman Chalisa

'बॉलीवुड क्वीन' को चाहिए अधिक पारिश्रमिक

Webdunia
गुरुवार, 20 अगस्त 2015 (00:26 IST)
मुंबई। बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पारिश्रमिक पाने की खबरों के बीच अभिनेत्री कंगना  रनौत ने कहा है कि अधिक पारिश्रमिक की मांग रखना कहीं से भी गलत नहीं है, क्योंकि वह इसकी हकदार हैं।
ऐसी खबरें हैं कि कंगना अपनी प्रतिद्वंद्वी अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को पछाड़ते हुए बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पारिश्रमिक भुगतान की जाने वाली अभिनेत्रियों की जमात में शामिल हो गई हैं।
 
क्वीन की अभिनेत्री को उनकी आगामी फिल्म के लिए 11 करोड़ रुपए की राशि दी गई है, जो दीपिका और प्रियंका को मिलने वाली राशि से कहीं अधिक है।
 
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा भुगतान की जाने वाली अभिनेत्री बनने के बारे में पूछे जाने पर कंगना ने कहा, मुझे लगता है कि जिस तरह की भूमिकाएं और फिल्में मैं करती हूं, उसमें मुझे एक पूरा साल लग जाता है.. मेरा मानना है कि यह बिल्कुल ठीक है। कुछ बिंदुओं पर हम ऐसी जगह पहुंच जाते हैं जहां हमें समान पारिश्रमिक का भुगतान किया जाना चाहिए। यह एक छोटा कदम है.. हम इस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म 'कट्टी बट्टी' के उनके साथी कलाकार इमरान खान ने बातचीत बीच में रोकते हुए कहा, अब तो जश्न होना चाहिए।
 
28 वर्षीय अभिनेत्री 18 सितंबर को रिलीज हो रही अपनी इस फिल्म को लेकर बहुत आशान्वित हैं। (भाषा)

Show comments

बॉलीवुड हलचल

एक रील के 76 लाख रुपए लेते हैं ओरी, शादी-बर्थडे पार्टी में बुलाने के इतने रुपए करते हैं चार्ज

मानवी गगरू ने खोली इंडस्ट्री की पोल, बताया करियर की शुरुआत में मिला था '1 लाख रुपए+कॉम्प्रोमाइज' का ऑफर

21 साल की हुईं सारा अर्जुन, विज्ञापन की दुनिया से शुरू हुआ था सफर

'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना रिलीज, अमृता फडणवीस अमृता फडणवीस की आवाज ने 'दीवाने हैं' को बनाया सुपरहिट ट्रैक

हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वोस्लू की बॉलीवुड में एंट्री, 'राणाबाली' में निभाएंगे खतरनाक विलेन का किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका