Hanuman Chalisa

'सिमरन' की शूटिंग के दौरान कंगना घायल

Webdunia
शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 (15:15 IST)
मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत अमेरिका में अपनी आगामी फिल्म ‘सिमरन’ की शूटिंग के दौरान मामूली रूप से घायल हो गईं।
 
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को अटलांटा में फिल्म की शूटिंग के दौरान 29 साल की अभिनेत्री के साथ एक मामूली हादसा हो गया। इसमें उनकी भौंहों के पास हल्का सा कट गया।
 
कंगना के करीबी सूत्रों ने एक बयान में कहा, 'फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग करते हुए वह मामूली रूप से जख्मी हो गयीं। उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं आई, खुशकिस्मती से उनकी भौंहों के नीचे हल्का जख्म हुआ लेकिन वह अब ठीक हैं और दोबारा शूटिंग शुरू कर देंगी।'
 
हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही ‘सिमरन’ में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री 30 साल की एक तलाकशुदा महिला प्रफुल्ल पटेल के किरदार में हैं।
 
कंगना अब विशाल भारद्वाज की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रंगून’ में सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ दिखेंगी। (भाषा) 
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes में तारा सुतारिया का रॉयल अंदाज, आइवरी गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

आधी उम्र के लड़कों से मिलते हैं शादी के प्रपोजल, अमीषा पटेल ने बताया 50 की उम्र चाहती हैं कैसा हमसफर

रीमेक या ओरिजिनल? 'है जवानी तो इश्क होना है' पर Tips Films ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया स्टेटमेंट

'रामायणम्' के लिए साथ आया भारतीय सिनेमा का सबसे विशाल क्रू, 10 हजार से ज्यादा लोग कर रहे हैं काम!

बालिका वधू की 'गहना' बनीं बिजनेस क्वीन, 10 रुपये की फिटकरी से खड़ा किया करोड़ों का ब्रांड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख