कपिल देव की बायोपिक फिल्म में ये एक्टर निभाएगा रवि शास्त्री का रोल

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इस फिल्म के हिट होते ही रणवीर सिंह फिर से अपनी अगली फिल्म कपिल देव की बायोपिक को लेकर चर्चा में आ गए है। इस फिल्म में रणवरी पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव का रोल प्ले करते नजर आएंगे। 
 
यह फिल्म 1983 विश्व कप की विनर्स टीम पर आधारित है, इसलिए मेकर्स टीम के सदस्यों की खोज में लगे हुए है। फिल्म की कास्ट को लेकर आए दिन खुलासे भी हो रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रवि शास्त्री के रोल के लिए उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फेम एक्टर धैर्य कारवा का नाम सामने आ रहा है। 
 
धैर्य ने उरी में कैप्टन सरताज सिंह चंदोक का रोल प्ले किया था। खबरों के मुताबिक मुंबई में रणवीर सिंह और फिल्म के बाकी सभी कास्ट के साथ क्रिकेट की प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है। वे रवि शास्त्री के लहजे को अपनी अदायगी में ढालने की कोशिश कर रहे हैं।
 
कपिल देव की बायोपिक फिल्म 83 का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं और मधु मंतेना प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की बाकी स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी टीम मैनेजर पीआर मान सिंह के रोल में नजर आएंगे। बलविंदर सिंह संधू के रोल में ऐमी विर्क और मदन लाल के रोल में हार्डी संधू नजर आएंगे। संदीप पाटिल का रोल उनके बेटे चिराग पाटिल निभाएंगे। मोहिंदर अमरनाथ के रोल में साकिब सलीम और सुनील गावस्कर के रोल में ताहिर राज बासिन नजर आएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पुण्यतिथि विशेष : कैसे मिला था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को भारतीय संसद में सम्मान? जानिए उनके जीवन के 15 अनसुने किस्से, जो आपको नहीं पता होंगे

लता मंगेशकर के साम्राज्य में कभी सूर्य अस्त नहीं होता था

दीपिका पादुकोण ने पद्मावत के आइकॉनिक घूमर गाने में पहना था 30 किलो का लहंगा, इतनी थी कीमत

अनुपम मित्तल को पसंद आया फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर, बोले- हंसी रोक नहीं पाया

अनुपमा : दीपा शाही और राजन शाही ने वोकल फॉर लोकल और कड़ी मेहनत के महत्व को दिया बढ़ावा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख