Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

काम से ब्रेक लेकर पत्नी के साथ कनाडा गए कपिल शर्मा, पहली बार बेबी बंप के साथ नजर आईं गिन्नी चतरथ

हमें फॉलो करें काम से ब्रेक लेकर पत्नी के साथ कनाडा गए कपिल शर्मा, पहली बार बेबी बंप के साथ नजर आईं गिन्नी चतरथ
कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही पिता बनने वाले हैं। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में कपिल को गिन्नी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए कपिल कनाडा गए हैं।


एयरपोर्ट पर कपिल क्लीन शेव लुक में नजर आए। कपिल ग्रे जैकेट और ट्रैक पैंट में दिखे। वहीं, गिन्नी हाथ में चूड़ा और ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। गिन्नी मिडिया के सामने अपना बेबी बंप छुपाती नजर आईं। दोनों काफी खुश लग रहे थे।
 
खबरों के अनुसार 12 दिसंबर 2018 को गिन्नी के साथ शादी के बंधन में बंधे कपिल दिसंबर में पिता बन सकते हैं। कपिल अपने बिज़ी शेड्यूल के चलते उन्हें वक्त नहीं दे पा रहे थे इसलिए उन्होंने वेकेशन प्लान किया। 
 
कपिल शर्मा का शो इन दिनों टेलिविजन पर धूम मचाए हुए है। लगातार यह शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 में बना हुआ है। कपिल शर्मा के शो में सलमान खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, वरुण धवन जैसे कई सितारे शिरकत कर चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पप्पू की अंग्रेजी सुनकर आपको चक्कर आ जाएंगे : ब्युटीफुल ट्रेजडी