Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या बाइसेक्शुअल हैं करण औजला, सिंगर की टीम ने बताया वायरल पोस्ट का सच

Advertiesment
Karan Aujla
फेमस पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद को बाइसेक्शुअल होने का ऐलान किया है। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया। 
 
जहां कुछ लोग करण की हिम्मत की तारीफ कर रहे थे, वहीं कई फैंस इसे फर्जी बता रहे थे। अब इस वायरल खबर का सच करण की टीम ने बताई है। इंटरनेट पर घूम रहे इस स्क्रीनशॉट में करण औजला के आधिकारिक हैंडल जैसा दिखने वाला एक अकाउंट दिखाया गया, जिससे एक पोस्ट शेयर की गई थी। 
 
इस पोस्ट में गायक के हवाले से उनकी सेक्सुअलिटी को लेकर बड़े दावे किए गए थे। देखते ही देखते एक्स और इंस्टाग्राम पर #KaranAujla ट्रेंड करने लगा और यूजर्स इस पर तीखे रिएक्शन देने लगे। इस बढ़ते विवाद और फैंस के बीच मचे हड़कंप को देखते हुए करण औजला की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की। 
 
टीम ने इस पोस्ट को पूरी तरह से 'फेक और एडिटेड' करार दिया है। बयान में कहा गया, सोशल मीडिया पर जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, उसका करण औजला से कोई लेना-देना नहीं है। यह किसी शरारती तत्व द्वारा गायक की छवि खराब करने की कोशिश है।
 
विवादों के बीच 'पी पॉप कल्चर इंडिया टूर' का जलवा
भले ही सोशल मीडिया पर करण की पर्सनल लाइफ को लेकर अफवाहें उड़ रही हों, लेकिन उनका प्रोफेशनल ग्राफ नई ऊंचाइयों को छू रहा है। करण औजला इन दिनों अपने 'पी पॉप कल्चर इंडिया टूर' में व्यस्त हैं। इस टूर की शुरुआत दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुई थी। 
 
करण औजला ने 'सॉफ्टली', 'डॉन्ट लुक', 'प्लेयर्स', और 'चिट्टा कुर्ता' जैसे गानों के जरिए ग्लोबल लेवल पर पहचान बनाई है। हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' के गाने 'तौबा तौबा' ने उन्हें बॉलीवुड में भी एक बड़ा मुकाम दिला दिया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शकीरा के ब्राजील कॉन्सर्ट की तैयारी के दौरान दर्दनाक हादसा, क्रू मेंबर की मौत