मैडम तुसाद म्यूजियम में अब होंगे करण जौहर

Webdunia
मैडम तुसाद म्यूजियम में एक से एक मशहूर हस्तियों के मोम के पुतले बनाए गए हैं। इसके लिए कई नाम अब तक शामिल हो चुके हैं जिनके लोग दीवाने हैं। इस लिस्ट में सनी लियोनी, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, रितिक रोशन जैसे कई-कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। 
 
लेकिन इस बार एक ऐसा नाम सामने आया है, जो पहले इस फील्ड से किसी का नहीं था। इस बार म्यूजियम ने किसी एक्टर या एक्ट्रेस को नहीं, बल्कि एक निर्माता-निर्देशक को चुना है। जी हां, लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में बॉलीवुड के फेमस निर्माता-निर्देशक करण जौहर का मोम का पुतला बनने जा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी निर्देशक का पुतला बनाया जा रहा हो। 

 
करण जौहर के इस इंडस्ट्री में 20 वर्ष पूरे होने वाले हैं। उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' को भी इस साल 20 वर्ष होने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को दी हैं। मैडम तुसाद म्यूजियम के डायरेक्टर ने करण जौहर से 12 अप्रैल को मुलाकात कर ली थी और अब उनका पुतला बनाने की तैयारी की जा रही है। करण का यह मोम का पुतला 6 महीनों में पूरा हो जाएगा। फिलहाल करण फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की तैयारी में लगे हुए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख