Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

I For India कॉन्सर्ट से जमा हुए 52 करोड़, करण जौहर ने दान करने के लिए फैंस को कहा शुक्रिया

हमें फॉलो करें I For India कॉन्सर्ट से जमा हुए 52 करोड़, करण जौहर ने दान करने के लिए फैंस को कहा शुक्रिया
, मंगलवार, 5 मई 2020 (13:54 IST)
करण जौहर और जोया अख्तर की अगुवाई में हुए ऑनलाइन कॉन्सर्ट आई फॉर इंडिया के जरिए बॉलीवुड और दूसरे क्षेत्रों के सेलेब्रिटीज ने 52 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए। करण जौहर ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

करण जौहर ने ट्वीट किया है- ‘हमारे दिलों से आपके दिलों तक। देखने के लिए शुक्रिया। प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रिया। दान करने के लिए शुक्रिया। आई फॉर इंडिया एक कॉन्सर्ट के तौर पर शुरू हुआ था। लेकिन अब यह आंदोलन बन सकता है। आइए, भारत को सुरक्षित, सेहतमंद और मजबूत बनाते रहें। i FOR INDIA। प्लीज डोनेट करें।



इसके साथ करण ने यह भी बताया कि आई फॉर इंडिया फेसबुक पर 4.3 करोड़ रुपये जुटाकर सबसे बड़ा लाइव फंडरेजर बन गया है। कॉरपोरेट और समाजसेवियों ने 47.77 करोड़ रुपये दान किए हैं। यह सिलसिला अभी जारी है। आई फॉर इंडिया के जरिए जुटाई गयी सारी रकम कोविड-19 रिलीफ वर्क के लिए गिवइंडिया को जाएगी।

इस ऑनलाइन कॉन्सर्ट में भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के कई सेलेब्स शामिल हुए। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा, रितिक रोशन, विल स्मिथ, निक जोनस, ब्रायन एडम्स जैसे कई बड़े सितारे शामिल हुए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेहद 2 के एक्टर शिविन नारंग अस्पताल में भर्ती