Dharma Sangrah

वरुण और आदित्य के बाद सामने आया संजय दत्त का लुक, फिल्म कलंक में निभाएंगे बलराज का किरदार

Webdunia
करण जौहर की फिल्म कलंक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के किरदारों के लुक से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है। वरुण धवन और आदित्य राय कपूर के लुक के बाद अब संजय दत्त का लुक सामने आ चुका है।


हाल ही में रिलीज किए गए लुक में संजय दत्त की बड़ी बड़ी दाढ़ी नजर आ रही है। साथ ही उनकी आंखों पर चश्मा लगा हुआ है। इसे करण ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। पोस्टर के साथ निर्माताओं ने इस बात का खुलासा भी किया है कि संजय दत्त के किरदार का नाम बलराज चौधरी होगा। 
 
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय दत्त का लुक साझा किया है। करण ने पोस्टर के कैप्शन में लिखा, फिल्म की सबसे पावरफुल आवाज। पेश है बलराज चौधरी। बलराज चौधरी बने संजय फिल्म में आदित्य के पिता का रोल करते हुए नजर आएंगे। 
 
हाल ही में इससे पहले देव चौधरी के लुक में आदित्य नजर आए हैं। आदित्य रॉय कपूर के चेहरे पर उदासी नजर आ रही है। संजीदगी भरे पोस्टर में पीछे आग लगी हुई नजर आ रही है। आदित्य के बाद वरुण धवन का लुक भी सामने आय़ा है। फिल्म में वरुण जफर के रोल में दिखने वाले हैं। फिल्म के पोस्टर में वरुण का लुक काफी गंभीर दिख रहा है।  
 
फिल्म कलंक का निर्देशन करण जौहर के दिवंगत पिता यश जौहर करने वाले थे। इसका प्री-प्रोडक्शन काम भी शुरू हो चुका था। लेकिन किसी कारणवश यह ठंडे बस्ते में चली गई। अब करण ने इस फिल्म की कमान अभिषेक वर्मन को सौंपी है। यह फिल्म 1940 के दशक पर आधारित कहानी है। फिल्म की रिलीज डेट 19 अप्रैल तय की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

धर्मेन्द्र: यमला, पगला, दीवाना जो बन गया सुपरस्टार

Dharmendra Death: पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

धर्मेन्द्र का निधन, सनी देओल ने दी मुखाग्नि, देओल परिवार और सितारे पहुंचे

'इक्कीस' से धर्मेंद्र का पोस्टर आया सामने, फिल्म में निभा रहे आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार

बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ अगली फिल्म में काम करेंगी श्रद्धा कपूर, शूटिंग की खत्म, जल्द होगी घोषणा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख