Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'फाइटर' से सामने आया करण सिंह ग्रोवर का फर्स्ट लुक, निभाएंगे स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल का किरदार

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'फाइटर' से सामने आया करण सिंह ग्रोवर का फर्स्ट लुक, निभाएंगे स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल का किरदार

WD Entertainment Desk

, मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (16:52 IST)
karan singh grover first look poster: बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। बीते दिनों इस फिल्म से रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया था। इसके बाद फिल्म का जबरदस्त टीजर रिलीज किया गया था। 
 
अब इस फिल्म से एक और एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। मेकर्स ने 'फाइटर' से करण सिंह ग्रोवर का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। फिल्म में वह स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल के किरदार में नजर आएंगे। उनका कॉल साइन नाम 'ताज' है।
 
फर्स्ट लुक पोस्टर में करण सिंह ग्रोवर एयरफोर्स पायलट की यूनिफॉर्म पहने दिख रहे हैं। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल, कॉल साइन: ताज, पद: स्क्वाड्रन पायलट, यूनिट: एयर ड्रेगन।
 
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'फाइटर' में रितिक रोशन, दीपिका दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर के साथ करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबरॉय और आमिर मलिक जैसे सितारे भी सपोर्टिंग कास्ट में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

42 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं शमा सिकंदर, एक्ट्रेस ने दिखाई योगा सेशन की झलक